{"_id":"58d60e174f1c1be1421a1d11","slug":"alia-bhatt-varun-dhawan-s-film-badrinath-ki-dulhania-collects-100-crore-in-domestic-collection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 100 करोड़ के पार, बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 100 करोड़ के पार, बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Ki Dulhania
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने आखिरकार वो मुकाम हासिल कर लिया है जो उनकी अभी तक की फिल्में नहीं कर पाई थीं। फिल्म अपने दूसरे हफ्ते भी अच्छी कमाई करते हुए 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है।
अपने पहले ही वीकेंड से फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। यह दोनों की साथ में पहली फिल्म है जिसने 100 करोड़ की कमाई की है। रिलीज वाले दिन फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपये की कमाई कर साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई थी। इसने शाहरुख खान की 'रईस' और अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी' को भी पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में 25 करोड़ रुपये की कमाई की। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को रिलीज हुई थी और 14 दिनों के अंदर ही इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस दौरान 'ट्रैप्ड' और 'मशीन' भी रिलीज हुई लेकिन आलिया-वरुण की जोड़ी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही।

आएगा फिल्म का तीसरा पार्ट
Badrinath Ki Dulhania
#BadrinathKiDulhania [Week 2] Fri 4.21 cr, Sat 5.90 cr, Sun 7.45 cr, Mon 2.72 cr, Tue 2.45 cr, Wed 2.30 cr, Thu 2.05 cr. Total: ₹ 100.74 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 24, 2017
फिल्म में आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी तीन साल बाद पर्दे पर दिखाई दी है। 'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर' के बाद दोनों इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट में दिखाई दिए थे। हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद दोनों इसके अगले पार्ट में भी दिखाई देंगे।