फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Will Be Next Deepika Padukone Says bade achhe lagte hain actor Ram Kapoor Married If She report

Alia Bhatt-Ram Kapoor: आलिया भट्ट होंगी अगली दीपिका पादुकोण? राम कपूर बोले- एक से शादी की है दूसरा...

Wed, 08 Jan 2025 09:22 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 08 Jan 2025 09:22 AM IST
सार

आलिया भट्ट ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबा सफर तय किया है। राम कपूर, जिन्होंने टीवी में ज्यादा फिल्म में कुछ अहम भूमिकाओं ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में राम ने आलिया के स्टारडम के बारे में बातचीत की।

विज्ञापन
Alia Bhatt Will Be Next Deepika Padukone Says bade achhe lagte hain actor Ram Kapoor Married If She report
राम कपूर ने आलिया भट्ट के संघर्ष के दिनों को किया याद-बोले होंगी बॉलीवुड की अगली दीपिका - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, iamramkapoor

विस्तार

बड़े अच्छे लगते है टीवी सीरियल से सभी के पसंदीदा अभिनेता बन चुके राम कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट के बारे में कहा की वह बॉलीवुड की अगली दीपिका पादुकोण होंगी। लेकिन राम ने भला ऐसा क्यों कहा।
विज्ञापन

 

राम कपूर ने आलिया के लिए कही खास बात
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान टीवी अभिनेता राम कपूर ने आलिया की अभिनय क्षमता और स्टारडम के बारे में बात की। राम कपूर ने कहा कि आलिया भट्ट में दीपिका पादुकोण जैसी बनने की क्षमता है। उन्होंने आलिया के डेब्यू के दिनों को याद करते हुए कहा, "वह आज आलिया भट्ट हैं, जिन्होंने एक कपूर से शादी की है। अगर वह जिस तरह से आगे बढ़ रही हैं, वैसे ही आगे बढ़ेंगी तो वह दीपिका होंगी। वह कोई स्टार किड नहीं हैं। वह किसी से भी ज्यादा प्रोफेशनल हैं, मैंने यह देखा है। आज के समय में, अगर आप ऐसे नहीं हैं, तो इंडस्ट्री आपको अलविदा कह देती है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया के डेब्यू को किया याद
राम कपूर ने याद करते हुए कहा कि जब आलिया, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक साथ डेब्यू कर रहे थे, तब हर कोई बहुत छोटा था। इंडस्ट्री इतनी कठिन है कि हर कोई उसे शक की निगाह से देख रहा था। आलिया सबसे छोटी थी। उस समय, अगर आप किसी से कहते कि आलिया वह सब हासिल करेगी जो उसने आज हासिल किया है, तो कोई भी विश्वास नहीं करेगा।"
 
विज्ञापन

राम ने आलिया के काम को किया सलाम
राम कपूर ने कहा, "बॉलीवुड डेब्यू के वक्त आलिया, वाकई में एक छोटी सी बच्ची थी। वह आज की आलिया नहीं है। वरुण और सिद्धार्थ के लिए, लोगों को लगा कि शायद उनके पास मौका है, लेकिन आलिया एक बच्ची थी। आज उसने जो हासिल किया है, उसे देखते हुए, सलाम!"
Toxic Teaser-Yash Birthday: यश के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला तोहफा, रिलीज हुआ टॉक्सिक म्यूजिकल टीजर
 

आलिया का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो आलिया भट्ट अगली बार YRF की स्पाई यूनिवर्स फुल्म अल्फा में दिखाई देंगी। इसका निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जो स्ट्रीमिंग सीरीज द रेलवे मेन के लिए जाने जाते हैं। यह जासूसी ब्रह्मांड की पहली महिला प्रधान फिल्म होगी और इसमें शरवरी और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया की फिल्म लव एंड वॉर भी है। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में आलिया के अलावा रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed