Alia Bhatt: पर्दे पर ‘हाउसवाइफ’ का किरदार निभाएंगी आलिया भट्ट, पहली बार इस अभिनेता के साथ बनेगी जोड़ी!
Alia Bhatt New Movie: आलिया भट्ट की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब आलिया भट्ट की आगामी फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। निर्देशक अभिषेक पाठक की अगली फिल्म में आलिया हाउसवाइफ का किरदार निभा सकती हैं। जानिए क्या है फिल्म को लेकर जानकारी और किस अभिनेता के साथ बनेगी जोड़ी…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट बीते कुछ समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘जिगरा’ थी, जो अक्तूबर 2024 में रिलीज हुई थी। पूरे 2025 में आलिया की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। इस बीच अब आलिया भट्ट की आगामी फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर सकते हैं। जानिए क्या है पूरी खबर?
‘हाउसवाइफ’ के रूप में दिखेंगी आलिया?
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट आगामी फिल्म ‘हाउसवाइफ’ में लीड रोल में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे, जिन्होंने इससे पहले ‘दृश्यम 2’ जैसी हिट फिल्म बनाई थी।
अगर आलिया इस फिल्म में काम करती हैं, तो वे एक शादीशुदा महिला का किरदार निभाएंगी। कहानी घर-परिवार से जुड़े मुद्दों पर आधारित होगी। यह पहली बार होगा जब आलिया इस तरह के किरदार में नजर आएंगी।
मेल लीड निभाएंगे राजकुमार!
रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया के साथ इस फिल्म में राजकुमार राव प्रमुख भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। अगर ऐसा होता है तो आलिया और राजकुमार पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगस्त या सितंबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। अभिषेक पाठक ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग पूरी करने के बाद इस फिल्म को शुरू कर सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर मजबूत कहानी लेकर आए अनुभव सिन्हा; दमदार अंदाज में दिखीं तापसी पन्नू
आलिया-राजकुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आलिया भट्ट आखिरी बार ‘जिगरा’ में नजर आई थीं। उनकी आगामी फिल्मों में यशराज के स्पाई-यूनिवर्स की एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ है। इसमें उनके साथ में शरवरी वाघ और बॉबी देओल प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, वो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ काम कर रही हैं।
वहीं, राजकुमार राव जल्द ही नेटफ्लिक्स की कॉमेडी फिल्म ‘टोस्टर’ में दिखाई देंगे। साथ ही वो एक बायोपिक ड्रामा में नजर आएंगे। जिसमें वे पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम का किरदार निभाएंगे।