Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने पैपराजी संग काटा कैक, आलिया ने दी जन्मदिन की बधाई, राहा ने पापा को दिया सरप्राइज
Ranbir Kapoor Birthday: आज बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का 43वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर कई सेलेब्स ने रणबीर को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं अब आलिया भट्ट ने पति रणबीर के लिए एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं राहा ने भी अपने पापा के लिए कुछ खास लिखा है।
विस्तार
आलिया ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में रणबीर और आलिया सनसेट का नजारा देखते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में राहा अपने पापा के साथ कोई केक का गेम खेलती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर काफी खास है क्योंकि यह एक सरप्राइज नोट है जो राहा ने अपने पापा रणबीर के लिए लिखा है। इस खास नोट में लिखा है- 'इस दुनिया के सबसे बेस्ट पापा को हैप्पी बर्थ डे।' वहीं आलिया ने इस पोस्ट के साथ लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो हमारी पूरी आत्मा।'
रणबीर कपूर के 43वें जन्मदिन पर कई सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी है। बिपाशा बसु ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो रणबीर आप सभी को प्यार', राहुल शेट्टी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो आरके', वहीं रणबीर के लिए आलिया की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
रणबीर कपूर ने पैपराजी के साथ अपना 43वां जन्मदिन मनाया। रणबीर ने अपने घर के अंदर जाने से पहले पैपराजी के साथ केक काटकर खास दिन को सेलिब्रेट किया। इस दौरान रणबीर लाल टी-शर्ट और ब्लू जींस में बेहद कूल लुक में नजर आए।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3: 100 करोड़ के करीब पहुंच रही 'जॉली एलएलबी 3', जानें अक्षय कुमार-अरशद की फिल्म का रविवार का कलेक्शन