{"_id":"65c47ce9a16040b1d406ad7b","slug":"allu-arjun-pushpa-2-shooting-break-as-jagadeesh-prathap-bandari-arrest-double-units-start-work-as-he-got-bail-2024-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: इस कलाकार की गिरफ्तारी से ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग पर ब्रेक, जमानत पर रिहा होते ही काम पर लगीं डबल यूनिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pushpa 2: इस कलाकार की गिरफ्तारी से ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग पर ब्रेक, जमानत पर रिहा होते ही काम पर लगीं डबल यूनिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:40 PM IST
सार
'पुष्पा 2' की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोक दी गई थी, क्योंकि फिल्म के कलाकार जगदीश प्रताप भंडारी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन अब फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2: द रूल
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों 'पुष्पा 2' की शूटिंग में व्यस्त है। बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में तेजी से हो रही। इससे पहले फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोक दी गई थी, क्योंकि फिल्म के अभिनेताओं में से एक जगदीश भंडारी को हैदराबाद पुलिस ने एक जूनियर कलाकार की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया था।
2 of 5
पुष्पा 2: द रूल
- फोटो : Instagram
'पुष्पा 2' की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोक दी गई थी, क्योंकि फिल्म के कलाकार जगदीश प्रताप भंडारी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन अब फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जगदीश की गिरफ्तारी के बाद से फिल्म की शूटिंग में देरी हुई, लेकिन अब शूटिंग को समय पर खत्म करने के लिए इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आरएफसी में दो यूनिट अलग-अलग जगहों पर शूटिंग में व्यस्त हैं।
Fact Check: 'राम' की भूमिका के लिए रणबीर की बदली जाएगी आवाज, 'रामायण' के लिए एक्सपर्ट्स से ले रहे हैं ट्रेनिंग
3 of 5
पुष्पा 2: द रूल
- फोटो : Instagram
'पुष्पा 2' के निर्माता रिलीज की तारीख में कोई देरी नहीं चाहते हैं और यही कारण है कि वे शूटिंग पर जोर दे रहे हैं। कर्मियों की एक भारी-भरकम टीम इस फिल्म की शूटिंग पर काम कर रही है। फिल्म की शूटिंग दो अलग अलग जगह पर करने के लिए बहुत सारी सामग्रियों की जरूरत होती है और फिल्म की टीम पूरी तैयारी के साथ शूटिंग जल्द से जल्द खत्म करने में लगी हुई है।
Daddy: महेश भट्ट के निजी अनुभव पर आधारित थी 'डैडी', फिल्म के 35 साल पूरे होने पर पूजा भट्ट ने किए कई खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुष्पा 2: द रूल
- फोटो : Instagram
सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा: द रूल' अगस्त 2024 में सिनेमाघरों में भव्य रिलीज के लिए तैयार है। 'पुष्पा 2' के निर्माताओं ने एक विशेष पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज की तारीख की फिर से पुष्टि की। बहुप्रतीक्षित फिल्म 15 अगस्त को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।