{"_id":"65c47bb0f5c656a515095a5f","slug":"fact-check-ranbir-kapoor-voice-diction-training-for-lord-ram-role-in-nitesh-tiwari-ramayana-as-per-reports-2024-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fact Check: 'राम' की भूमिका के लिए रणबीर की बदली जाएगी आवाज, 'रामायण' के लिए एक्सपर्ट्स से ले रहे हैं ट्रेनिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fact Check: 'राम' की भूमिका के लिए रणबीर की बदली जाएगी आवाज, 'रामायण' के लिए एक्सपर्ट्स से ले रहे हैं ट्रेनिंग
रणबीर कपूर ने साल 2023 में 'एनिमल' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस एक्शन क्राइम फिल्म ने रिकॉर्ड कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। अब रणबीर कपूर की अगली फिल्म 'रामायण' की चर्चा तेज हो गई है। खबरों की मानें तो निर्देशक नितेश तिवारी इस फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। अब खबर आ रही है कि राम की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर की आवाज बदली जाएगी।
2 of 5
रामायण और रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का प्री-प्रोडक्शन काम आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है और रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। खबर है कि अभिनेता ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कथित तौर पर उन्होंने अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए उच्चारण प्रशिक्षण शुरू कर दिया है।
रणबीर अपने परफेक्ट किरदारों के लिए जाने जाते हैं और भगवान राम की भूमिका की तैयारी भी उसी प्रक्रिया का एक हिस्सा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश तिवारी ने अभिनेता को एक उच्चारण विशेषज्ञ से मिलवाया है और दोनों अब रणबीर के उच्चारण और संवाद अदायगी पर काम कर रहे हैं और डायलॉग्स डिपार्टमेंट के लिए अलग टीम बनाई है।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि नितेश तिवारी रणबीर को उनके अब तक निभाए सभी किरदारों से अलग बनाना चाहते हैं। रणबीर नितेश तिवारी को डायलॉग्स पढ़ने और वीडियो भेजने में घंटो बिता रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसमें इंटरनेशनल लेवल के VFX होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
यश
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में साई पल्लवी सीता की भूमिका में नजर आएंगी, वहीं, सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में होंगे। इसके अलावा लारा दत्ता कैकेयी की किरदार निभाएंगी। वहीं, विभीषण के किरदार के लिए विजय सेतुपति का नाम चर्चा में है। हालांकि, अभी तक नितेश तिवारी या रणबीर कपूर की तरफ से फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।