फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Namashi Chakraborty: 'मेरे पिता स्टार हैं, मैंने संघर्ष किया है', ओरी की लोकप्रियता से खफा हैं मिथुन के बेटे!

Thu, 08 Feb 2024 11:32 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 08 Feb 2024 11:32 AM IST
विज्ञापन
Mithun Chakraborty son Namashi Chakraborty spoke about his struggles and fame Orry have earned for themselves
नमाशी चक्रवर्ती और ओरी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अभिनय के साथ-साथ राजनीति में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। अभिनेता के बेटे भी पिता की छवि को फॉलो करने में लगे हुए हैं और फिल्मों में अपनी अमिट पहचान बनाना चाहते हैं। हाल ही में, मिथुन के बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने खुलासा किया कि उन्हें ओरी की प्रसिद्धि पर अफसोस है क्योंकि वे बिना कुछ किए ही पॉपुलैरिटी हासिल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि नमाशी ने क्या कहा है।

Mithun Chakraborty son Namashi Chakraborty spoke about his struggles and fame Orry have earned for themselves
नमाशी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

नमाशी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक साक्षात्कार में, नमाशी ने नेपोटिज्म डिबेट पर खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने मुंबई में ऑडिशन में सफल होने के लिए वर्षों तक संघर्ष किया। उनकी पहली फिल्म बैड बॉय ने उनके संधर्ष को सफलता में बदल दिया था।

Mithun Chakraborty son Namashi Chakraborty spoke about his struggles and fame Orry have earned for themselves
अमरीन कुरैशी, मिथुन चक्रवर्ती, नमाशी चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इंटरव्यू में आगे अभिनेता से पूछा गया कि वे अन्य स्टार किड्स की तरह पैपराजी से तस्वीरें क्यों नहीं खिंचवाते है। इस पर नमाशी ने कहा, “मैंने एक महीने तक ऐसा करने की कोशिश की। मैं कपड़े किराए पर लेता था और पोज देता था, लेकिन इससे मुझे कोई काम नहीं मिलता था। इसलिए मैंने यह करना बंद करने का फैसला किया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithun Chakraborty son Namashi Chakraborty spoke about his struggles and fame Orry have earned for themselves
नमाशी चक्रवर्ती और दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

 नमाशी ने आगे अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, "मैं आपको पिछले सप्ताह की एक कहानी सुनाता हूं। मैं सोहो हाउस में बैठा था और मेरे दोस्त ने मुझसे पूछा कि मैं आजीविका के लिए क्या करता हूं। मैंने उनसे कहा कि मैं एक अभिनेता हूं और मिथुन का बेटा हूं। वह बहुत प्रभावित हुए, उन्होंने मेरा सोशल मीडिया देखा और पूछा, 'भाई क्या आप ओरी के दोस्त हैं?''

विज्ञापन
Mithun Chakraborty son Namashi Chakraborty spoke about his struggles and fame Orry have earned for themselves
नमाशी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

नमाशी ने बताया कि इस सवाल पर वे काफी हैरान हो गए थे। उन्होंने आगे कहा, “मैंने हीरो बनने के लिए की गई अपनी सारी मेहनत के बारे में सोचा। मुंबई में तीन साल तक किए गए संघर्षों के बारे में सोचा, मैं इतने बड़े स्टार का बेटा हूं, लेकिन यहां यह लड़का है, जो मुंह बनाता है और सेल्फी लेता है और अधिक लोग उसे जानते हैं। मैं सोच में पड़ गया कि शायद मुझे और अधिक पहचाने जाने की जरूरत है। मैं ओरी की तरह प्रसिद्ध होना चाहता हूं, लेकिन पूरी गंभीरता से, मैं उस तरह की प्रसिद्धि नहीं चाहता हूं।"

Moana 2: इंतजार हुआ खत्म, 'मोआना 2' की पहली झलक आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed