Amar Ujala Samvad 2024: अक्षय ने इशारों में की सीएम योगी की तारीफ, यूपी में अनुशासन को लेकर कही यह बात
संवाद कार्यक्रम में दौरान अक्षय कुमार ने मार्शल आर्ट पर बात करते हुए इशारों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला संवाद लखनऊ 2024 कार्यक्रम में सोमवार (26 फरवरी) को बड़े मियां छोटे मियां के दोनों मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आए। इस कार्यक्रम में दोनों सितारों ने निजी जिंदगी, फिल्मों सहित कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान खिलाड़ी कुमार ने बिना नाम लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ के पुल बांधे।
अक्षय ने मार्शल आर्ट पर की बात
कार्यक्रम में दौरान अक्षय कुमार से मार्शल आर्ट को लेकर सवाल किया गया कि उन्हें इस फिल्म के लिए इस कला से कितनी मदद मिली। इस पर जवाब देते हुए अक्षय ने कहा कि मार्शल आर्ट केवल फिल्मों के लिए नहीं है, यह पूरी जिंदगी के लिए जरूरी होता है। अक्षय ने कहा, " यह आत्म अनुशासन होता है जो सबके लिए जरूरी होता है। मैं कहना चाहता हूं कि बच्चों को यह सीखना चाहिए। देश में कम से कम तीन से चार साल के लिए हर किसी के लिए मार्शल आर्ट अनिवार्य होना चाहिए।"
इशारों में की सीएम योगी की तारीफ
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इशारों में सीएम योगी की भी तारीफ की। अभिनेता ने कहा, "अनुशासन सबसे जरूरी है जो मार्शल आर्ट से सीखने को मिलता है। मुझे पता चल रहा है कि यूपी में भी धीरे-धीरे अनुशान आ रहा है। मुझे लगता है कि यहां भी एक परफेक्ट मार्शल आर्ट लीडर हैं जो लोगों को ठीक से प्रशिक्षित कर रहे हैं।"
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बड़े मिया छोटे मियां की बात करें तो अक्षय और टाइगर के अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आने वाले हैं। फिल्म में वे नेगेटिव रोल में दिखेंगे। इसका निर्देशन सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म को नौ अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी है।
Don 3: 'डॉन 3' को लेकर आई नई जानकारी, फिल्म के लिए रणवीर-कियारा अगले महीने शुरू करेंगे खास ट्रेनिंग