Amar Ujala Samvad: अक्षय कुमार को सबसे बड़ा एक्शन हीरो मानते हैं टाइगर श्रॉफ, अभिनेता को कहा- भारत का टॉम क्रूज
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दौरान अक्षय और टाइगर ने कई मुद्दों पर बात की। टाइगर श्रॉफ ने कहा कि उनके लिए 'बड़े मियां छोटे मियां' में काम करना बहुत खास रहा, क्योंकि उन्होंने असली एक्शन हीरो के साथ काम किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज अमर उजाला संवाद हो रहा है। इसमें चर्चित अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने भी हिस्सा लिया। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दौरान अक्षय और टाइगर ने कई मुद्दों पर बात की। दोनों अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो एक एक्शन फिल्म है। ऐसे में उन्होंने कार्यक्रम में अपने एक्शन सीक्वेंस के बारे में बात की। टाइगर श्रॉफ ने कहा कि उनके लिए 'बड़े मियां छोटे मियां' में काम करना बहुत खास रहा, क्योंकि उन्होंने असली एक्शन हीरो के साथ काम किया।
'बड़े मियां छोटे मियां' बाकी एक्शन फिल्मों से अलग कैसे है?
टाइगर ने कहा, 'मैं ओरिजिनल एक्शन हीरो के साथ काम कर रहा हूं। इसका मैं शुक्रगुजार हूं। अक्षय कुमार से बहुत कुछ सीखने को मिला। एक्शन आर्टिस्ट, एक्टर और एक इंसान के तौर पर मुझे बहुत कुछ इनसे सीखने को मिला।
जॉर्डन में कैसे अनुभव रहा? सुना है कि आप लोगों को ठंड नहीं लगी वहां...
टाइगर श्रॉफ ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'वहां हम बहुत मेहनत कर रहे थे, इसलिए वहां ज्यादा ठंड नहीं लग रही थी। मैं रिकवरी के लिए आइस बाथ और कोल्ड शॉवर लेता हूं तो मुझे थोड़ी ठंड कम लगती है।'
आपकी सबसे पसंदीदा हिंदी एक्शन फिल्म कौन सी है?
टाइगर श्रॉफ ने कहा, 'मेरी पसंदीदा हिंदी एक्शन फिल्म युद्ध थी, जिसमें मेरे पिता जैकी श्रॉफ थे। अक्षय सर के स्टंट का भी मैं फैन हूं। मुझे फ्लाइट में बैठने का फोबिया है। खिलाड़ी 420 मूवी में वे प्लेन के विंग्स पर खड़े थे और स्टंट कर रहे थे। उनसे काफी कुछ सीखने का मौका मिला है। हम लोगों के खुद के टॉम क्रूज यहीं बैठे हैं।'
आप लोग आमतौर पर बॉडी डबल्स इस्तेमाल नहीं करते। ऐसा क्यों?
टाइगर श्रॉफ ने कहा, 'मैं बचपन से एक्शन करते आया हूं। बचपन से अक्षय सर, जैकी चेन की फिल्में देखकर सीखे हैं। यह मेरे लिए नशा है।' इसके साथ ही टाइगर ने अच्छे स्टंट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'परफेक्ट स्टंट वही है, जिसमें खुद को या किसी को चोट न लगे।' एक सुपरहीरो के तौर पर टाइगर ने यह भी बताया कि उनका तकिया कलाम क्या होता। उन्होंने कहा, 'सबको आती नहीं, मेरी जाती नहीं।'