Amar Ujala Samvad: अक्षय ने टाइगर से सीखा विटामिन डी लेने का तरीका, 'संवाद' में अभिनेता ने किया दिलचस्प खुलासा
'संवाद' कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ की जमकर तारीफ की। अभिनेता ने कहा कि यह बिल्कुल सही कहा जाता है कि जवान लोगों के साथ काम करने पर बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला संवाद 2024 कार्यक्रम 26 फरवरी (सोमवार) को लखनऊ में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मनोरंजन जगत के दो बड़े सितारे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आए। दोनों कलाकार फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। कार्यक्रम में दोनों ने फिल्मों के एक्शन के साथ कई चीजों पर खुलकर बात की।
इस बातचीत में अक्षय ने टाइगर श्रॉफ की जमकर तारीफ की। अभिनेता ने कहा कि यह बिल्कुल सही कहा जाता है कि जवान लोगों के साथ काम करने पर बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है। अक्षय ने कहा, "कहते हैं कि आप युवाओं के साथ काम कीजिए ताकि उनसे स्टेमिना बनाना सीख सकें। हम साथ में वॉलीबॉल, क्रिकेट खेलते थे। साथ में कसरत करते थे। मुझे बहुत सी चीजें टाइगर से समझने को मिली हैं।"
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की 'कभी हां कभी ना' को तीन दशक पूरे, अभिनेता ने नोट साझा कर जताई खुशी
उन्होंने टाइगर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनसे उन्होंने विटामिन डी लेने का तरीका सीखा है। अभिनेता ने बताया कि टाइगर रोज सुबह आठ से 10 बजे तक टी-शर्ट हटाकर धूप में बैठते हैं और विटामिन डी लेते हैं। हमारे यहां ब्लड टेस्ट में हमेशा विटामिन डी कम ही आता है। मैंने उनसे विटामिट डी लेने का तरीका सीखा है।
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर थ्रिलर के साथ मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज
बड़े मिया छोटे मियां की बात करें तो अक्षय और टाइगर के अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आने वाले हैं। फिल्म में वे नेगेटिव रोल में दिखेंगे। इसका निर्देशन सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म को नौ अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी है।