फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amid Don 3 Controversy Ranveer Singh Reaches Out To Farhan Akhtar And Offers To Do Another Film

‘डॉन 3’ विवाद के बीच रणवीर ने फरहान को दिया साथ काम करने का ऑफर? समझौते को आगे आए अभिनेता! जानें सच

Sat, 30 May 2026 11:11 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 30 May 2026 11:11 PM IST
सार

Ranveer Singh Farhan Akhtar: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर का विवाद इंडस्ट्री के प्रमुख विवादों में से एक बन गया है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि रणवीर ने इसे सुलझाने का फैसला किया है। जानिए क्या रणवीर ने फरहान को दिया साथ में काम करने का ऑफर…

विज्ञापन
Amid Don 3 Controversy Ranveer Singh Reaches Out To Farhan Akhtar And Offers To Do Another Film
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह इन दिनों फरहान अख्तर के साथ अपने ‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं। इस विवाद के चलते ही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है। लेकिन अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि रणवीर ने फरहान अख्तर से अपने संबंध सुधारने के लिए संपर्क किया है। यही नहीं उन्होंने फरहान के साथ काम करने की इच्छा भी जताई है।

विज्ञापन

रणवीर ने दिया साथ काम करने का प्रस्ताव
एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, विवाद को सुलझाने के लिए रणवीर ने फरहान से बात की और भविष्य में किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की इच्छा जताई। हालांकि, फिलहाल न तो फरहान और न ही उनकी बहन जोया अख्तर रणवीर के साथ काम करने में रुचि रखते हैं।

विज्ञापन


एबीपी न्यूज को एक सूत्र ने बताया, ‘रणवीर ने फरहान और रणवीर द्वारा आपसी सहमति से चुनी गई एक और फिल्म का प्रस्ताव रखा। रणवीर ने फरहान की बहन जोया अख्तर के साथ भी फिल्म करने का प्रस्ताव रखा, जिनके साथ उन्होंने पहले गली बॉय में काम किया है। यह प्रस्ताव फरहान और उनके प्रोडक्शन पार्टनर रितेश सिधवानी दोनों को दिया गया था, लेकिन दोनों ने तुरंत इसे ठुकरा दिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Amid Don 3 Controversy Ranveer Singh Reaches Out To Farhan Akhtar And Offers To Do Another Film
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान ने भी किया मामले को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप
करीबी सूत्र ने यह भी दावा किया कि न तो फरहान और न ही जोया रणवीर के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं। यह खबर उस दिन के एक दिन बाद आई है जब यह पता चला था कि सलमान खान ने भी रणवीर और फरहान की सुलह कराने का प्रयास किया है। खबरों के मुताबिक, सलमान ने हाल ही में दोनों पक्षों से बात की और उनसे शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने की अपील की है।

Amid Don 3 Controversy Ranveer Singh Reaches Out To Farhan Akhtar And Offers To Do Another Film
रणवीर सिंह डॉन 3 विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है ‘डॉन 3’ विवाद?
‘डॉन 3’ को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच का विवाद बॉलीवुड के सबसे बड़े विवादों में से एक बन गया है। कई ऑनलाइन रिपोर्टों के अनुसार, रणवीर ने निर्माताओं के साथ क्रिएटिव डिफ्रेंस के चलते फिल्म छोड़ दी।

कई रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि रणवीर निर्माण में बार-बार हो रही देरी और फाइनल स्क्रिप्ट के न होने से नाखुश थे। मामला धीरे-धीरे कानूनी विवाद में बदल गया। फरहान की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मुआवजे के तौर पर 45 करोड़ रुपये की मांग की है और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने अभिनेता पर बैन भी लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed