प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने एक्टर्स के अचानक फिल्म जोड़ने पर जताई नाराजगी, अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह से है कनेक्शन
Producers Guild Of India: रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद के बीच प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने एक्टर्स के अचानक फिल्म छोड़ने पर नाराजगी जताई है। जानिए कैसे अक्षय खन्ना का भी जुड़ा है ऐसे कामों से नाम…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद को लेकर रणवीर सिंह लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। FWICE से असहयोग निर्देश जारी होने के बाद रणवीर ने FWICE को लीगल नोटिस भेजा है। वहीं आज FWICE ने रणवीर के खिलाफ जारी असहयोग निर्देश के फैसले को भी वापस ले लिया। इस बीच अब प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अभिनेताओं, निर्देशकों और तकनीशियनों द्वारा आखिरी समय में प्रोजेक्ट से हटने के बढ़ते चलन के खिलाफ कड़ा बयान जारी किया है।
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना से जुड़ा है मामला
किसी का नाम लिए बिना प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कहा कि उसे दो सदस्य प्रोडक्शन हाउस, एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड से औपचारिक शिकायतें मिली हैं। इनमें फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ ही दिन पहले कलाकारों के बाहर होने की बात कही गई है।
ये शिकायतें ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के बाहर होने और ‘दृश्यम 3’ से अक्षय खन्ना के बाहर होने से संबंधित हैं। यह बयान फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) द्वारा रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने के विरोध में असहयोग का निर्देश जारी करने के कुछ दिनों बाद आया है।
एक हफ्ते बाद रणवीर ने अपने खिलाफ जारी निर्देश के खिलाफ फिल्म संस्था को कानूनी नोटिस भेजा है। हालांकि, FWICE ने रणवीर के खिलाफ असहयोग निर्देश भी वापस ले लिया है।
फेडरेशन ने कही ये बात
अपने बयान में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने कहा, ‘हमें एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड से इन मामलों में शिकायतें मिली हैं, जो फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ ही दिन पहले सामने आए हैं।
इंडस्ट्री के किसी भी सदस्य को ऐसे व्यवहार में शामिल नहीं होना चाहिए, जिसके कारण इन मामलों में हमारे सदस्य प्रोड्यूसर्स के साथ-साथ इंडस्ट्री के अन्य डिपार्टमेंट्स को भी भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
इंडस्ट्री के किसी भी सदस्य द्वारा ऐसे कामों के गंभीर और दूरगामी नतीजे होते हैं और ये भरोसा, प्रोफेशनलिज्म और म्युचुअल रिस्पेक्ट की भावना को कमजोर करते हैं, जिस पर फिल्म इंडस्ट्री आधारित है।’
अक्षय ने अचानक ‘दृश्यम 3’ से किया किनारा
अक्षय खन्ना के ‘दृश्यम 3’ छोड़ने पर पहले खबरें आई थीं कि उन्होंने ‘धुरंधर’ की सफलता और फीस को लेकर मतभेदों के बाद फिल्म से किनारा कर लिया था। बाद में प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने खुलासा किया कि अक्षय ने ‘धुरंधर’ की रिलीज से ठीक एक दिन पहले इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया।
बताया जाता है कि यह फैसला फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ ही हफ्ते पहले आया, जिससे निर्माता हैरान रह गए। उन्होंने आगे बताया कि स्क्रिप्ट सेशन के बाद अक्षय खन्ना नरेशन से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने निर्देशक को गले लगा लिया था। लेकिन इसके बाद बार-बार कॉन्टैक्ट करने के बाद भी अक्षय की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
इस बीच FWICE ने आज ‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह के खिलाफ जारी असहयोग निर्देश को वापस ले लिया। FWICE के सदस्यों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह फैसला IMPAA, प्रोड्यूसर गिल्ड और CINTAA जैसे अन्य एसोसिएशन के असहयोग निर्देश वापस लेने की अपील के बाद लिया गया है। हालांकि, रणवीर की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस का जवाब विधिवत दिया जाएगा। कानूनी नोटिस का कानूनी तरीके से जवाब दिया जाएगा।