Spirit Controversy: अजय-काजोल के बाद अब दीपिका के बचाव में उतरे सैफ अली खान, कह दी ये बड़ी बात
Saif Ali Khan Supports Deepika Padukone: संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण के बीच फिल्म ‘स्पिरिट’ में काम करने को लेकर एक विवाद हो गया। इसके बाद फिल्ममेकर ने एक्ट्रेस को फिल्म से ही रिप्लेस कर दिया। इस विवाद के बीच दीपिका को अजय देवगन, काजोल का साथ मिला। हाल ही में सैफ अली खान भी दीपिका पादुकोण का पक्ष लेते दिख रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में एक विवाद चर्चा में है। दीपिका पादुकाेण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में काम करने के दौरान 6 से 8 घंटे की ही शूटिंग करने की डिमांड रखी। इसका कारण यह था कि वह अपनी बेटी दुआ को भी समय देना चाहती थी तो और पूरा वक्त शूटिंग पर नहीं रहना चाहती थीं। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘स्पिरिट’ से रिप्लेस कर दिया, उनकी जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया। हाल ही में काजोल और अजय देवगन ने दीपिका को इस मामले में सपोर्ट किया। ऐसा लगता है कि अब सैफ अली खान भी दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में उतर आए हैं। जानिए, सैफ अली खान ने इस बारे में क्या कहा?
सैफ ने क्यों दिया दीपिका पादुकोण का साथ
अरब मीडिया समिट में सैफ अली खान ने कहा, ‘मुझे घर आकर बच्चों को सोते हुए देखना बिल्कुल पसंद नहीं है, यह मेरे लिए सक्सेस वाली बात नहीं है। लाइफ की सक्सेस तो यह बात कहने में है, 'नहीं, मुझे अब घर जाना है जिससे मैं अपने बच्चों के साथ आधा घंटा बिता सकूं।’ सैफ ने यह भी बताया कि वह अपने परिवार और बच्चों के साथ समय गुजारने के लिए छुट्टियों पर जाते हैं।’ सैफ ने दीपिका पादुकोण का नाम तो नहीं लिया है लेकिन अपनी बात के जरिए वह उन्हें सपोर्ट करते दिख रहे हैं।
काजोल-अजय ने क्या कहा था
पिछले दिनों फिल्म ‘मां’ के ट्रेलर लॉन्च पर काजोल और अजय देवगन ने भी दीपिका पादुकोण के मामले में अपनी राय रखी। काजोल एक नई मां और पेशे से किसी एक्ट्रेस के आठ घंटे काम करने की मांग को सही मानती हैं। वह कहती हैं, ‘मुझे यह बात अच्छी लगी कि आप कम समय तक काम कर सकती हैं।’
दीपिका पीछे हटने को राजी नहीं
इस पूरे विवाद के बीच दीपिका पादुकोण अपने फैसले से पीछे हटने को राजी नहीं है। वह फिल्में करने के साथ अपनी बेटी दुआ को भी समय देना चाहती हैं। दीपिका की बेटी दुआ अभी आठ महीने की है। दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर नई मां बनने के अपने एक्सपीरियंस भी साझा करती रहती हैं।