सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amid LinkUp Rumours With Kartik Aaryan Karina Kubiliute Update Her Instagram Bio Says I Do Not Know Kartik

लिंकअप की खबरों पर मिस्ट्री गर्ल ने इंस्टाग्राम के बायो पर लिखा कार्तिक आर्यन का नाम, खबरों पर दी प्रतिक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 07 Jan 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Kartik Aaryan Linkup With Karina Kubiliute: कार्तिक आर्यन एक बार फिर अपनी लव लाइफ और लिंकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब जिस मिस्ट्री गर्ल से कार्तिक का नाम जोड़ा जा रहा है, उस मिस्ट्री गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर ही कार्तिक का नाम लिख दिया है। जानिए पूरा मामला…

Amid LinkUp Rumours With Kartik Aaryan Karina Kubiliute Update Her Instagram Bio Says I Do Not Know Kartik
कार्तिक आर्यन और करीना कुबिलियुटे - फोटो : इंस्टाग्राम-@kartikaaryan और @karinakubiliute_x
विज्ञापन

विस्तार

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म से इतर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। गोवा में छुट्टियां मनाने के बाद कार्तिक आर्यन के नाम एक नई मिस्ट्री गर्ल से जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि दोनों साथ में छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। अब इन खबरों के ज्यादा फैलने पर मिस्ट्री गर्ल गर्ल ने कार्तिक के साथ अपने रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यही नहीं मिस्ट्री गर्ल ने सीधे इंस्टाग्राम के बायो में ही इस बारे में सार्वजनिक रूप से लिख दिया है। 

Trending Videos

कार्तिक को जानती तक नहीं करीना
जिस मिस्ट्री गर्ल के साथ कार्तिक आर्यन का नाम जोड़ा जा रहा है, उसका नाम करीना कुबिलियुटे है। अब करीना ने कार्तिक के साथ अपना नाम जोड़े जाने पर ये स्पष्ट किया है कि वो कार्तिक आर्यन को जानती तक नहीं हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, 'मैं कार्तिक को नहीं जानती।' हालांकि, इससे पहले भी करीना ने कार्तिक से अपना नाम जोड़े जाने पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक पोस्ट पर कमेंट करके लिखा था कि ‘मैं उसकी गर्लफ्रेंड नहीं हूं। लोइस भाई चुप रहो।’ जाहिर है कि करीना बार-बार खबरों को झुठला रही हैं और कार्तिक से अपना परिचय तक न होने की बात कह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक आर्यन की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
करीना की ओर से इन खबरों पर बार-बार स्पष्टीकरण दिया जा रहा है। लेकिन अब तक कार्तिक आर्यन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। हालांकि, इससे पहले कार्तिक आर्यन का नाम उनकी आगामी फिल्म की हीरोइन श्रीलीला के साथ जोड़ा जा रहा था। श्रीलीला कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म में उनके साथ नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे पहले 2025 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन फिलहाल अब ये फिल्म 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म का ऑफिशियल टाइटल अभी तक सामने नहीं आया है। लोग इसे पहले ‘आशिकी 3’ बता रहे थे। अब इसका टाइटल ‘तू मेरी जिंदगी है’ बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक कंफर्म नहीं है।

इस वजह से कार्तिक और करीना के रिश्ते की उठी खबरें
करीना और कार्तिक के लिंकअप की खबरें तब शुरू हुईं जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों की बीच पर शेयर की गई तस्वीरों में मिलते-जुलते बैकग्राउंड, तौलिये के पैटर्न और एंगल को नोटिस किया। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक बता डाला कि दोनों गोवा के सेंट रेजिस होटल में मौजूद थे, जिससे दोनों के एक साथ छुट्टियां मनाने की संभावना पर ध्यान गया। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई। कहा तो ये भी जा रहा है कि पहले दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे थे, लेकिन अब नहीं कर रहे हैं।


यह खबर भी पढ़ेंः क्या श्रीलीला के बाद कार्तिक आर्यन की जिंदगी में आई नई मिस्ट्री गर्ल? वेकेशन की तस्वीर ने खींचा फैंस का ध्यान

कार्तिक का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और औंधे मुंह गिरी है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे, नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। अब कार्तिक की पाइपलाइन में अगली फिल्म अनुराग बसु द्वारा निर्देशित अनटाइटल फिल्म और ‘नागजिला’ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed