फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amid Mamla Legal Hai Season 2 Release Ravi Kishan Praised Salman Khan Saying I Do Not Care What People Say

रवि किशन ने की सलमान की जमकर तारीफ, जिम के दिनों को किया याद; कहा- ‘लोग क्या कहते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता’

Fri, 03 Apr 2026 09:29 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 03 Apr 2026 09:29 PM IST
सार

Ravi Kishan on Salman Khan: ‘मामला लीगल है सीजन 2’ सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस बीच सीरीज के एक्टर रवि किशन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान की जमकर तारीफ की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Amid Mamla Legal Hai Season 2 Release Ravi Kishan Praised Salman Khan Saying I Do Not Care What People Say
सलमान खान और रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘तेरे नाम’ फिल्म के करीब 20 साल बाद भी रवि किशन, सलमान खान की तारीफ करते नहीं थकते। फिल्म में साथ काम करने के अलावा दोनों ने जिम में भी साथ वक्त बिताया है, और यही वजह है कि रवि किशन का उनके लिए सम्मान समय के साथ और बढ़ता गया है।

विज्ञापन


लोग क्या कहते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता
हाल ही में एएनआई से बातचीत में रवि किशन ने कहा, ‘सलमान खान बहुत ही प्यारे और मदद करने वाले इंसान हैं। वो मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमारा रिश्ता बहुत पुराना है। मैं उनके बारे में सिर्फ अच्छी बातें ही कहूंगा। लोग क्या कहते हैं या क्या कहेंगे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

सलमान के बहुत बड़े फैन हैं रवि किशन 
रवि किशन ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वे दोनों बांद्रा के एक जिम में साथ वर्कआउट किया करते थे। उन्होंने कहा, ‘हम एक जिम में जाते थे, जहां मैं उन्हें अक्सर पुल-अप्स करते देखता था। उनकी फिटनेस कमाल की थी।’

उन्होंने यह भी बताया कि दोनों के बीच ह्यूमर का कनेक्शन भी काफी अच्छा है और वो खुद सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

दोनों एक्टर्स का वर्कफ्रंट 
बता दें कि रवि किशन इन दिनों ‘मामला लीगल है सीजन 2’ में नजर आ रहे हैं, जो 3 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। वहीं सलमान खान ‘मातृभूमि’ फिल्म में नजर आएंगे। ये फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया। फिलहाल इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed