‘टटीरी’ गाने विवाद पर लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद अब बादशाह ने मांगी माफी; बोले- मैं खुद हरियाणा से हूं
Badshah Apology: अपने नए गाने ‘टटीरी’ पर मचे विवाद के बीच अब बादशाह ने माफी मांगी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
विस्तार
अपने नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर सिंगर-रैपर बादशाह विवादों में घिरे हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। विवाद बढ़ने पर अब सिंगर सामने आए हैं और उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस पूरे मामले पर माफी मांगी है।
बादशाह ने मांगी माफी
बादशाह ने मामले पर वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘मेरा नया गाना रिलीज हो गया है और मैंने देखा है कि कई लोग, खासकर हरियाणा के लोग, इससे आहत हुए हैं। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। मैं खुद हरियाणा से हूं और मेरी बोली भी वैसी ही है। फिर भी किसी को ठेस पहुंची है या दुख हुआ है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।'
Watch: On the controversy over his new song, singer and rapper Badshah says, "My new song has been released, and I have seen that many people, especially those from Haryana, have been hurt by it... I never had any such intention, but if anyone has been hurt, I apologize."… pic.twitter.com/MEdnIw9UFE
— IANS (@ians_india) March 7, 2026
इससे पहले इस पूरे मामले में पंचकूला पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए बादशाह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। ताकि आरोपी देश छोड़कर बाहर न जा सके।
इसके साथ ही पंचकूला पुलिस ने संबंधित वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। इस संबंध में साइबर थाना सेक्टर-20, पंचकूला में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। साथ ही बादशाला जैसे शब्दों का प्रयोग कर स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसके अतिरिक्त गीत में महिलाओं और लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक व अशोभनीय शब्दों का प्रयोग भी पाया गया है।
कमेंट
कमेंट X