{"_id":"6afb00549e548fce7d058b21","slug":"amitabh-bachchan-abhishek-bachchan-receive-death-threats-from-gangster-goldy-dhillon-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'हमारे 200 लड़के तैयार': अमिताभ-अभिषेक को गैंगस्टर गोल्डी की धमकी, लिखा- बुलेटप्रूफ शीशे भी नहीं बचा पाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हमारे 200 लड़के तैयार': अमिताभ-अभिषेक को गैंगस्टर गोल्डी की धमकी, लिखा- बुलेटप्रूफ शीशे भी नहीं बचा पाएंगे
Mon, 16 Nov 2026 06:41 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:41 PM IST
सार
- धमकी में अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक का नाम लेते हुए चेतावनी दी गई है।
- ये धमकियां ऐसे समय में आई हैं, जब दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो कथित शूटर्स को गिरफ्तार किया।
- हाल ही में अमिताभ अपने आवास के बाहर फैंस से मुलाकात के दौरान सुरक्षा में देखे गए।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टर का दावा है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से उसके दो साथियों की गिरफ्तारी हुई है। इसके बावजूद मुंबई में इस अभिनेता को निशाना बनाने की उसकी कथित साजिश पर कोई असर नहीं पड़ा है।
किन लोगों को दी गई धमकी?
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गैंगस्टर ने चेतावनी दी कि विकास ठाकुर और दीपक सिंह की गिरफ्तारी से उसकी योजना पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उसने दावा किया कि मुंबई में उसके लगभग 200 साथी सक्रिय हैं और पूरी तरह तैयार हैं। पोस्ट में उन लोगों को भी धमकी दी गई है जो सिख समुदाय के खिलाफ बोलते हैं। इसमें खास तौर पर अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक का नाम लेते हुए चेतावनी दी गई है कि बुलेटप्रूफ ग्लास भी उन्हें नहीं बचा पाएगा।
सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई और उसमें किए गए दावों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Trending Videos
अभिषेक बच्चन का नया लुक
- फोटो : instagram @abhishekhbachchan
दिल्ली में हुईं दो गिरफ्तारियां
ये धमकियां ऐसे समय में आई हैं, जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो कथित शूटर्स को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ताओं को शक है कि ये लोग मुंबई में अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर गोलीबारी करने की साजिश में शामिल थे। माना जा रहा है कि इन गिरफ्तारियों से जांचकर्ताओं को एक और साजिश का पता चला है, जिसमें जबरन वसूली के लिए दिल्ली के एक कारोबारी को गोली मारने की योजना बनाई गई थी।

पोस्ट में अमिताभ बच्चन का जिक्र
सोशल मीडिया पोस्ट में ढिल्लों ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि इस हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। उसने यह भी दावा किया कि जो लोग सिख समुदाय के खिलाफ बयान देते हैं, चाहे वे दुनिया में कहीं भी हों, उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।
पोस्ट में खास तौर पर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का जिक्र करते हुए धमकी दी गई है कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था चाहे कैसी भी हो, उन्हें गोली मार दी जाएगी।
पोस्ट में दावा किया गया है, 'वे चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बना लें, उन्हें गोली जरूर मारी जाएगी।'

- फोटो : एएनआई
दिल्ली से कौन हुआ गिरफ्तार?
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो कथित शूटर्स को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान पंजाब के जालंधर निवासी विकास ठाकुर (उर्फ विक्की) और पंजाब के तरनतारन निवासी दीपक सिंह (उर्फ दीप) के रूप में हुई है।

सुरक्षा में नजर आए अमिताभ बच्चन
- अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने फैंस के साथ मिलते हैं।
- 1 नवंबर को अभिनेता को कड़े सुरक्षा घेरे में देखा गया।
- वह तीन तरफ लगे बुलेटप्रूफ शीशे में नजर आए।