अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अमिताभ ने हाल ही में अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम पर प्रसून जोशी की कविता साझा कर दी थी, जिसके बाद अब बिग बी ने इसके लिए ट्वीट कर माफी मांगी है।
अमिताभ बच्चन ने बुधवार को जो कविता साजा की थी वो कुछ इस प्रकार है-
अकेलेपन का बल पहचान
शब्द कहाँ जो तुझको टोके
हाथ कहाँ जो तुझको रोके
राह वही है, दिशा वही है, तू करे जिधर प्रस्थान
अकेलेपन का बल पहचान ।
जब तू चाहे तब मुसकाए,
जब चाहे तब अश्रु बहाए,
राग वही तू जिसमें गाना चाहे अपना गान।
अकेलेपन का बल पहचान।'

कमेंट
कमेंट X