{"_id":"1c49ebf0ea00731a244009eb1cae7e11","slug":"amitabh-bachchan-appricate-his-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ को मिली सबसे खूबसूरत महिला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ को मिली सबसे खूबसूरत महिला
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 28 Feb 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि उन्हें दुनिया में सबसे सुंदर महिला कौन लगती है।
विज्ञापन
लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत, मेगास्टार अमिताभ बच्चन कहते है कि उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा उनके माता-पिता ही रहे है। और उनकी माँ इस दुनिया की सबसे खूबसूरत औरत थी।
बिग बी ने फिल्म पत्रकार प्रियंका सिन्हा झा की पहली किताब के लॉन्च के मौके पर कहा, "मेरे लिए, प्रेरणा अलग-अलग जगहों से आती है। जब मेरे काम की बात आती है, तो मैं दिलीप कुमार, वहीदा रहमान और पूर्व के कितने ही सितारों की तरफ देखता हूँ।"
विज्ञापन
वह आगे कहते है, "मेरे जीवन में, मेरे पिता और माँ मेरे लिए मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रहे है। मुझे लगता है कि मेरी माँ इस दुनियां की सबसे खूबसूरत औरत थी। मैं फख्र महसूस करता हूँ कि मुझे उन्होंने जन्म दिया।"
विज्ञापन
अमिताभ ने अपने पिता हरी वंश राय बच्चन को 2003 में और अपनी माँ तेज बच्चन को 2007 में खो दिया था। 71 वर्षीय अभिनता लगातार अपने ब्लॉग में अपने विचारों को सभी के साथ बांटते है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह आत्मकथा लिखेंगे, उन्होंने कहा "नहीं, अगर लोग इस तरह के कार्य को देखना चाहते है तो वह ऐसा करने के लिए आजाद है। लेकिन इस मामले में मैं थोड़ी झिझक ही महसूस करता हूँ। "