फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan beat up his friends for his mother order Teji Bachchan Big B told story in KBC 16

KBC 16: जब मां के कहने पर दोस्तों को पीट आए थे अमिताभ बच्चन, केबीसी 16 में 'बिग बी' ने बताया दिलचस्प किस्सा

Fri, 11 Oct 2024 05:14 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Oct 2024 05:14 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन केबीसी 16 में आमिर खान और जुनैद खान के साथ बातचीत में अपनी मां को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे मां के कहने पर वह दोस्तों को पीट आए थे।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan beat up his friends for his mother order Teji Bachchan Big B told story in KBC 16
केबीसी 16 - फोटो : इंस्टाग्राम- सोनी टीवी

विस्तार

अमिताभ बच्चन से केबीसी के सेट पर आमिर खान और जुनैद खान की बातें काफी चर्चा में हैं। इस बीच जुनैद खान के एक सवाल पर अमिताभ ने अपनी मां तेजी बच्चन से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे अपनी मां के कहने पर अपने दोस्तों को पीट आए थे। शो के प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन हंसते हुए ये दिलचस्प किस्सा साझा करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

Amitabh Bachchan beat up his friends for his mother order Teji Bachchan Big B told story in KBC 16
आमिर खान-जुनैद खान (केबीसी 16) - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन ने बताया अपनी मां का किस्सा
जुनैद खान ने अमिताभ बच्चन से सवाल किया, 'तेजी जी के बारे में हमें कुछ ज्यादा पता नहीं हैं'। इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा, 'एक दिन हम आए रोते हुए मां के पास, कहा- दोस्तों ने मारा हमको। तो हमारी मां ने कहा, उनको मार करके वापस आ। तब मैंने इतना मारा उन सबको...'। इस पर आमिर खान ने कहा, तभी बोलते हैं आपको एंग्री यंग मैन'। इसके बाद अमिताभ बहुत जोर से हंसने लगे।

Anirudh Ravichander: शाहरुख खान की हिंदी फिल्म में गाना कंपोज करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर, 'किंग' की ओर इशारा?

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan beat up his friends for his mother order Teji Bachchan Big B told story in KBC 16
आमिर खान- अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @sonytvofficial
काम से फ्री होकर समय में क्या करते थे अमिताभ
इससे पहले जारी प्रोमो में आमिर खान अमिताभ बच्चन से एक मजाकिया सवाल पूछते नजर आए थे। आमिर खान ने कहा, आप अपने काम से फ्री होकर, खाली समय में क्या करते थे। इसके बाद आप क्या करते थे। आमिर खान के इस सवाल पर अमिताभ बच्चन ने कहा, हां, हां, हां...। इस पर आमिर जोर से हंसने लगे और उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि आप काफी क्लब्स में घूमते थे।

Singham Again: 'सिंघम' फ्रेंचाइजी के फैंस को मिलेगा दोगुना तोहफा, इस दिन दोबारा रिलीज होने वाली है 'सिंघम'

विज्ञापन

Amitabh Bachchan beat up his friends for his mother order Teji Bachchan Big B told story in KBC 16
आमिर खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
जुनैद के सवाल पर बोले आमिर खान 
वहीं, एक और वीडियो में जुनैद खान अमिताभ से मासूमियत से पूछते हैं, "सर, आप अपनी शादी में नर्वस थे या एक्साइटेड?" अमिताभ बच्चन ने इस सवाल पर हैरानी भरी प्रतिक्रिया दी। वह कुछ कह पाते तभी आमिर ने बीच में ही जुनैद को मजाकिया अंदाज में टोक दिया। उन्होंने कहा, 'ऐसे सवाल नहीं पूछे जाते। कुछ भी पूछता है...'।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed