‘चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी’, करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए बिग बी; ब्लॉग लिखकर जताया दुख
Amitabh Bachchan Emotional Note: अमिताभ बच्चन ने अपने एक करीबी दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। जानिए किस तरह बिग बी ने अपने दोस्त को किया याद…
विस्तार
महानायक अमिताभ बच्चन अपने एक बहुत करीबी दोस्त के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावुक हो गए। अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर अपने दोस्त को याद करते हुए एक संदेश लिखा। इसमें उन्होंने अपने दोस्त के लिए अपने भाव प्रकट किए हैं।
यकीन ही नहीं होता वो चले गए
ब्लॉग में अपने दिवंगत दोस्त की प्रशंसा करते हुए अमिताभ ने लिखा ‘एक बहुत प्रिय मित्र को खो दिया। एक ऐसा मित्र जो असीम स्नेह और हास्य से परिपूर्ण था। किसी भी परिस्थिति में उनका दबदबा कायम रहता था। वो हमेशा सबसे कठिन परिस्थितियों से निकलने का रास्ता ढूंढ लेते थे। उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी। यकीन ही नहीं होता कि वे चले गए। एक-एक करके सब हमें छोड़कर चले जाते हैं।’
अपने दोस्तों के लिए ब्लॉग लिखते रहते हैं बिग बी
अमिताभ अपने ब्लॉग पर अपने दिवंगत मित्रों के बारे में लिखते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। पिछले साल जब अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ था, तब अमिताभ ने उनके बारे में विस्तार से लिखा था। बिग बी ब्लॉग और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार तमिल एक्शन ड्रामा 'वेट्टैयन' में नजर आए थे। इस फिल्म में रजनीकांत, मंजू वारियर, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश तिलक भी हैं। उनकी आगामी फिल्मों में नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' का सीक्वल शामिल है। इसके अलावा वो अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' में भी नजर आएंगे।