Jaya Bachchan Birthday: खास दिन पर जया के साथ नहीं नजर आए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया के जरिए किया विश
जया बच्चन के पति और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग के जरिए खुलासा किया कि उन्होंने एक्ट्रेस को वीडियो कॉल के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, क्योंकि वह एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में घर से बाहर थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री को सभी लोग जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री के बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन और नातिन नव्या नवेली ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही जया बच्चन के पति और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग के जरिए खुलासा किया कि उन्होंने एक्ट्रेस को वीडियो कॉल के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, क्योंकि वह एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में घर से बाहर थे।
अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि, आधी रात के बाद अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और आधुनिक तकनीक की प्रशंसा की, जिसने हमें दूर होते हुए भी एक- दूसरे को देखने और सुनने का लाभ दिया। इसके साथ ही अभिनेता ने एक्ट्रेस के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी इंस्टाग्राम के जरिए अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी।
अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर जया बच्चन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की। ब्लैक एंड वाइट इस तस्वीर में साइड पोज देकर मुस्कुराती हुईं जया बच्चन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं मां, आपको ढेर सारा प्यार। वहीं, पोती नव्या नंदा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जया बच्चन की तस्वीर साझा कर उन्हें इस खास दिन की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा हैप्पी बर्थडे नानी।
अभिषेक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए श्वेता बच्चन ने लिखा, लव इट। वहीं, नव्या ने हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया। अभिनेता तुषार कपूर ने लिखा हैप्पी बर्थडे जया आंटी। वहीं, बॉबी देओल ने कमेंट करते हुए लिखा हैप्पी बर्थडे आंटी। इसके अलावा चित्रांगदा सिंह, अथिया शेट्टी, जोया अख्तर समेत कई लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट कर जया बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर के दौरान गुड्डी, उपहार, कोशिश, जंजीर, अभिमान, कोरा कागज, चुपके-चुपके, मिली, शोले, सिलसिला जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिजा, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं जया बच्चन जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर सिंह, शबाना आज़मी और धर्मेंद्र भी नजर आएंगे।