फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amol Palekar took a dig at Aamir Khan Was there pressure on jury to send PK to Oscars

Amol Palekar: अमोल पालेकर ने आमिर खान पर किया कटाक्ष! 'पीके' को ऑस्कर में भेजने के लिए जूरी पर था दबाव?

Thu, 19 Dec 2024 08:56 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 19 Dec 2024 08:56 AM IST
सार

अमोल पालेकर ने बॉलीवुड लॉबी के दबाव का सामना करने को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। इसे जानने के बाद लोग आमिर खान की फिल्म 'पीके' को लेकर कयास लगाने लगे हैं। 
 

विज्ञापन
Amol Palekar took a dig at Aamir Khan Was there pressure on jury to send PK to Oscars
अमोल पालेकर-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोज बाजपेयी के बाद मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन अमोल पालेकर ने भी फिल्म इंडस्ट्री पर उनकी फिल्मों को ऑस्कर में भेजने के लिए लॉबिंग करने का आरोप लगाया है। अमोल पालेकर को 2015 में भारत के ऑस्कर जूरी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था, जो अकादमी पुरस्कारों के लिए भारतीय फिल्मों का चयन करने के लिए जिम्मेदार है।

विज्ञापन

अमोल पालेकर का बड़ा दावा

एक हालिया इंटरव्यू में अमोल पालेकर से पूछा गया कि क्या उन पर चैतन्य तम्हाने की 'कोर्ट' के बजाय अपनी फिल्म का चयन करने के लिए किसी सुपरस्टार द्वारा दबाव डाला गया था, जो उस वर्ष ऑस्कर के लिए भारत का आधिकारिक चयन था। इस पर अमोल पालेकर ने बड़ा बयान देकर हर किसी को चौंका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर खान ने जूरी पर डाला था दबाव?

अमोल पालेकर ने खुलासा किया कि जब वह जूरी में सदस्य थे तो उन्हें किसी बड़े स्टार की फिल्म को ऑस्कर में भेजने के लिए बॉलीवुड लॉबी के दबाव का सामना करना पड़ा था। जूरी के पास चैतन्य तम्हाने की 'कोर्ट' पसंदीदा थी, लेकिन एक सुपरस्टार ने उन पर उनकी फिल्म पर विचार करने का दबाव डाला था। यूं तो पालेकर या इंटरव्यूअर ने किसी फिल्म या किसी स्टार का नाम नहीं लिया लेकिन लोगों का मानना है कि वह आमिर खान और उनकी फिल्म 'पीके' के बारे में बात कर रहे थे। 

75 years of Navketan: हिंदी सिनेमा को अलग मुकाम पर ले जाने वाले देव आनंद और उनके भाइयों की कहानी

विज्ञापन

'लापता लेडीज' को लेकर भी बनीं धारणाएं

लोग सोच रहे हैं कि इस बार भी जूरी सदस्यों पर दबाव डालकर 'लापता लेडीज' का चयन किया गया क्योंकि आम धारणा थी कि फिल्म ऑस्कर मानकों के अनुरूप नहीं थी। नेटिजन्स कह रहे हैं कि केवल एक बार आमिर की फिल्म 'लगान' को ऑस्कर के लिए चुना गया था और तब से वह भारत के एकमात्र व्यक्ति की तरह व्यवहार कर रहे हैं जो भारत के लिए ऑस्कर ला सकता है। और इस आत्ममुग्धता में, भारत ने 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' के लिए एक योग्य पुरस्कार पाने का मौका खो दिया।

Govind Nihalani Birthday: गोविंद निहलानी का आज है 84वां जन्मदिन, आक्रोश से शुरू किया था निर्देशन

ऑस्कर 2025 की रेस से बाहर हुई 'लापता लेडीज'

जानकारी हो कि इस साल भारत की ओर से ऑस्कर सबमिशन को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' जैसी फिल्म के बावजूद आमिर खान के प्रोडक्शन वेंचर की फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर की रेस में शामिल हुई थी। इसे 13 लोगों की जूरी ने चुना था। हालांकि, अब 'लापता लेडीज' ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed