{"_id":"6395ddb099faeb41fb1b2240","slug":"an-action-hero-ayushmann-khurrana-revealed-once-he-saw-shah-rukh-khan-dil-to-pagal-hai-while-standing-2-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayushmann Khurrana: शाहरुख खान के बड़े फैन हैं आयुष्मान खुराना, थिएटर में खड़े-खड़े देखी थी उनकी यह फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ayushmann Khurrana: शाहरुख खान के बड़े फैन हैं आयुष्मान खुराना, थिएटर में खड़े-खड़े देखी थी उनकी यह फिल्म
Sun, 11 Dec 2022 07:16 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 11 Dec 2022 07:16 PM IST
सार
आयुष्मान खुराना ने कहा कि उन्होंने शाहरुख खान की वजह से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की।
विज्ञापन
शाहरुख खान-आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को लेकर चर्चा में हैं। आयुष्मान ने अपनी अभिनय प्रतिभा के बूते इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके फैंस की कमी नहीं है। हालांकि, आयुष्मान खुराना खुद शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। आयुष्मान अपने अब तक के करियर में लिए गए कई अहम फैसलों का श्रेय शाहरुख खान को देते हैं। इतना ही नहीं, एक बार शाहरुख खान की फिल्म देखने के लिए वह लगातार तीन घंटे थिएटर में खड़े रहे थे।
विज्ञापन
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान आयुष्मान खुराना ने कहा कि उन्होंने शाहरुख खान की वजह से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। बता दें कि शाहरुख खान ने जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्युनिकेशन में एक कोर्स में दाखिला लिया था। हालांकि, एक्टिंग करियर की खातिर उन्होंने यह कोर्स बीच में ही छोड़ दिया था। इस बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, 'मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन हूं। यहां तक कि मैंने उन्हीं की वजह से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। मैंने अपनी फिल्मों में कुछ सीन शाहरुख खान को समर्पित किए हैं।'
विज्ञापन
Deepika Padukone: आलिया के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर ट्रोल्स के निशाने पर आईं दीपिका पादुकोण, जानिए क्यों?
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना ने यह खुलासा भी किया कि उन्होंने वर्ष 1997 में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म 'दिल तो पागल है' को चंडीगढ़ के एक थिएटर में देखा था। इस दौरान वह पूरे तीन घंटे तक खड़े रहे थे। आयुष्मान ने कहा, 'जब 'दिल तो पागल है' रिलीज हुई, उस वक्त मैं सातवीं क्लास में था। मुझे अब तक याद है कि मैं टिकट खरीदने के लिए अपनी साइकिल से गया, लेकिन थिएटर हाउसफुल था। ऐसे में मैं पीछे खड़ा रहा और खड़े रहकर पूरी फिल्म देखी।'
Pathaan: 'पठान' से शाहरुख खान का 'किंग ऑफ कूल' लुक आउट, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना
बता दें कि आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' 2 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इसे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं बात करें शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्मो- 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' को लेकर बिजी हैं। पठान के पहले गाने से शाहरुख खान का लुक आज जारी हुआ है। कल यह गाना रिलीज होगा।
DJ Khaled: माइक टायसन के साथ उमराह करने पहुंचे मशहूर रैपर डीजे खालिद, काबा देख हुए भावुक