फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   an evening with john abraham

एक शाम जॉन अब्राहम के साथ

Wed, 27 Feb 2013 07:52 AM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Wed, 27 Feb 2013 07:52 AM IST
विज्ञापन
an evening with john abraham

आपको तो पता है कि कितनी लड़कियां जॉन अब्राहम की एक झलक पाने को बेकरार रहती हैं। मीडिया में रहते हुए सेलेब्रिटीज़ का क्रेज़ कम हो जाता है मगर जब मुझे जॉन अब्राहम से मिलने या कहें कि बाकायदा डिनर का मौका मिला तो थोड़ा अच्छा लगा। लगा कि सवाल पूछने की हड़बड़ी, मीडिया, पीआर और सेक्युरिटी वालों की भीड़-भाड़ से अलग थोड़ा सुकून से आप किसी की पर्सनैलिटी को समझ सकेंगे।

विज्ञापन


दरअसल यह मौका था, जॉन की आने वाली फिल्म 'आई मी और मैं' के प्रमोशन का। वैसे तो सेलिब्रटीज अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए क्या कुछ नहीं करते, लेकिन कम ही सेलिब्रिटीज है जो मीडिया को तसल्ली से हैंडल करते हैं, इन्हीं में से एक हैं जॉन अब्राहम। इसे फिल्म प्रमोशन का नया फंडा कहें या कुछ और... जब मुझे बताया गया कि जॉन सिर्फ फीमेल रिपोटर्स के साथ डिनर करना चाहते हैं तो सुनकर आश्चर्य हुआ कि ये कैसा इवेंट है!
विज्ञापन


बाद में पता चला कि फिल्म की थीम को ध्यान में रखकर ऐसा किया गया है। दरअसल, 1 मार्च को फिल्म 'आई मी और मैं' रिलीज हो रही है और आठ मार्च को 'महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस' है, तो मौके की नजाकत को समझते हुए ऐसा किया गया है। हालांकि निजीतौर पर जॉन का मानना है कि फिल्म की थीम महिलाओं पर केंद्रित है इसीलिए वे विशेष तौर पर फीमेल जर्नलिस्ट्स से ही मिलना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार नहीं एक आम इनसान
जब मैं दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में सोमवार की शाम पहुंची तो वहां काफी शांति छाई थी। वहां तीन-चार जर्नलिस्ट ही मौजूद थीं। लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता गया फीमेल जर्नलिस्ट की संख्या बढ़ती गई। थोड़ी देर में जॉन अब्राहम पहुंचे।

जॉन डेनिम ब्लू जींस और नेवी ब्लू शर्ट में बेहद कूल और ऑडिनरी लग रहे थे। बेशक उनके चेहरे पर ग्लो था लेकिन उन्हें देखकर स्टार वाली फीलिंग बिल्कुल नहीं आई। जॉन की वॉच उनके लुक को काफी आकर्षक बना रही थी। इतना ही नहीं, जॉन ने बेहद सिंपल हेयर स्टाइल किया था जो कि उनकी ड्रेस के हिसाब से उन पर काफी फब रहा था। जॉन ने आते ही सबको हाय-हैलो बोला।

उनके आते ही चहल-पहल शुरू हो गई। वे बेहद कॉन्फिडेंट और फ्रेश लग रहे थे। हालांकि जॉन पूरा दिन दिल्ली में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे लेकिन उनके चेहरे पर थकान का नामोनिशान नहीं था। जॉन ने सभी का शुक्रिया अदा किया और औपचारिक बातचीत के बाद खाने-पीने का दौर शुरू हुआ। जॉन इतने ज्यादा हेल्थ कॉन्शियस हैं उन्होंने डिनर लेने के बजाय ब्लैक टी शुगर फ्री लेना पसंद किया। सभी जर्नलिस्ट ने अपनी पसंद के हिसाब से ऑर्डर किया।

जब चर्चा चली जॉन की गर्लफ्रैंड प्रिया की
बातचीत ने उस वक्त जोर पकड़ा जब किसी ने जॉन से पूछा कि वे शादी कब कर रहे हैं। उनका कहना था कि अभी उनकी गर्लफ्रेंड प्रिया स्टडी कर रही है। फिलहाल शादी की जल्दी नहीं है जब होगी तो हो ही जाएगी। हम लोगों की दिलचस्पी जॉन की गर्लफ्रैंड में बढ़ गई। हममें से एक ने उनसे पूछा, "आप सचमुच प्रिया से पहली बार जिम में मिले थे? जॉन ने कहा, "ये सच नहीं है। दरअसल, मेरा और प्रिया का एक कॉमन फ्रेंड था। हम लोग पहली बार वर्ल्ड बैंक में मिले थे। बाद में साथ में दोनों ने जिम ज्वॉइन किया था जहां साथ आते-जाते बातें करते हम एक-दूसरे को पसंद करने लगे।"

हालांकि जॉन अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हैं लेकिन जब मैंने पूछा कि वे ड्रीम गर्ल के बारे में क्या सोचते हैं तो उनका यही कहना था कि दरअसल, आप मन में जो इमेज बनाते हैं और असल में आपको जिससे प्यार होता है दोनों में दूर-दूर तक कोई लिंक नहीं होता। उन्होंने कहा, "आप जब प्यार में पड़ते हो तो सब कुछ भूल जाते हो।" जॉन ने ये भी बताया कि वे प्रिया के आगे अपना स्टारडम बिल्कुल भी झलकने नहीं देते और आम इंसान की तरह बिहेव करते हैं।

रिलेशनशिप और चीटिंग के बारे में
जब जॉन से रिलेशनशिप और चीटिंग के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि अगर आप सिंगल है तो खुलकर एन्जॉय कीजिए लेकिन अगर आप किसी के साथ रिलेशन में हैं और किसी दूसरे के साथ चाहे-अनचाहे इंटीमेट हो गए हैं तो आप उसे चीट कर रहे हैं फिर वो चाहे इमोशनल लेवल पर हो या फिजीकल।

जॉन अपने आपको मम्माज ब्वॉय मानते हैं और अपनी मॉम को सबसे खूबसूरत लेडी होने का खिताब देने से भी नहीं हिचकते। वे कहते हैं कि आमतौर पर मम्माज ब्वॉयज अपनी पार्टनर में अपनी मां के लुक और छवि को देखना पसंद करते हैं।

जॉन ने अपने फैमिली बैकग्राउंड के बारे में बात करते हुए बताया कि वे भी मीडिल क्लास फैमिली से होते हुए यहां तक पहुंचे हैं। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वे अपनी फैमिली या अपने कल्चर को भूल जाएं। बल्कि वे अपनी लैंग्वेज में बात करने की भी कोशिश करते हैं। इतना ही नहीं, जॉन मल्लू लोगों के टच में रहना पसंद करते हैं ताकि मलयाली लैंग्वेंज से उनका वास्ता बना रहे।

बाइक और लड़कियों में कौन ज्यादा पसंद
बाइक के दीवाने जॉन से एक शरारती सवाल पूछने से मैं खुद को रोक न सकी। मैंने बोला, "बाइक और लड़की में से किसे ज्यादा पसंद करते हैं?" तो डिप्लोमेटिक जवाब देते हुए जॉन का कहना था कि दोनों की अपनी अलग जगह है और दोनों के अपने मायने हैं।

हालांकि जॉन को स्पोर्ट्स में बहुत ज्यादा इंटरेस्ट है और जॉन स्पोर्ट्स बेस्ड शोज ही देखना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन जॉन को लेट नाइट जागना, देर तक पार्टीज करना, फ्रेंड्स के साथ हैंग आउट करना कुछ खास पसंद नहीं है क्योंकि जॉन अपनी फिटनेस को लेकर बहुत वरिड हैं। इसीलिए जॉन को ड्रिंक्स करना भी पसंद नहीं। जॉन की मानें तो वे ओकेजनी साल में तीन या चार बार ही शैंपेन टेस्ट करते हैं।

जॉन आमतौर पर कंट्रोवर्सिज जैसी चीज पर विश्वास नहीं करते और ना ही इसमें प़ड़ना चाहते। जॉन से बातचीत के दौरान बराबर यही महसूस हो रहा था कि जॉन वाकई डाउन टू अर्थ हैं और वे किसी स्टार की तरह नहीं बल्कि एक आम इंसान की तरह मीडिया से रू-ब-रू हो रहे हैं।

चित्रांगदा की इंट्री से माहौल में गहमा-गहमी
बातचीत के दौरान अचानक चित्रागंदा की एंट्री हुई। जिससे माहौल में गहमा-गहमी हो गई। उस दौरान दिल्ली और मुंबई के लड़कों पर बेहद जोश से बहस छिड़ी हुई थी जिसमें जॉन सभी जर्नलिस्ट को कन्वेंस करने की कोशिश कर रहे थे कि मुंबई के लड़कों पर भी विश्वास किया जा सकता है और मुंबई की लाइफ स्टाइल कूल है साथ ही मुंबई के लड़के दिल्ली के लड़कों की ही तरह हॉट होते हैं। वहीं चित्रागंदा ने आते ही टॉपिक की नजाकत को समझते हुए जॉन की बातों का समर्थन किया। लेकिन सबसे मिलकर कुछ ही देर में चित्रागंदा वहां से चली गईं और फिर से जॉन के साथ बातचीत का सिलसिला चालू हो गया।


कुल मिलाकर 'आई मी और मैं' के प्रमोशन की शाम 'आई मी और जॉन' के नाम रही। आखिरकार वो वक्त भी आया जब जॉन से अलविदा लेने का समय आया। जॉन ने बकायदा सभी जर्नलिस्ट के साथ फोटो खिंचवाते हुए उन्हें अलविदा हग किया और जल्द ही दोबारा दिल्ली की जमीं पर आने का प्रोमिस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed