30 मिनट में हुई अनिल कपूर-सुनीता की शादी, वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर किए किस्से; लिखा- '42 साल साथ बिताए...'
Anil Kapoor Sunita Wedding Anniversary: अनिल कपूर और सुनीता कपूर की आज शादी की 42वीं सालगिरह है। इस मौके पर अनिल ने पत्नी के लिए एक लंबा भावुक नोट लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता की शादी के आज 42 साल पूरे हो चुके हैं। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर अनिल ने सुनीता के साथ सोशल मीडिया हैंडल पर कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ अनिल ने सुनीता के साथ बिताए इन 53 साल के लिए उनका शुक्रिया भी किया है।
अनिल ने पत्नी को दी शादी की सालगिरह की बधाई
अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए लिखा, 'हमारी शादी को 42 साल हो गए हैं और हम दोनों पिछले 53 साल से साथ हैं। पता नहीं कैसे, लेकिन हर बीतता साल पिछले साल से भी ज्यादा खूबसूरत और खुशियों से भरा लगता है।'