‘यह एक नीरस काम है’, सैफ अली खान ने बताया क्यों बंद किया प्रोडक्शन हाउस? शाहरुख खान को लेकर कही ये बात
Saif Ali Khan: जिस वक्त में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान से लेकर अजय देवगन और अक्षय कुमार तक अपना प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं और फिल्मों को प्रोड्यूस कर हैं। वहीं सैफ अली खान ने कई हिट फिल्में देने के बाद भी अपना प्रोडक्शन हाउस बंद कर दिया। जानिए आखिर क्यों सैफ ने लिया ये फैसला…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैफ अली खान हाल ही में ‘कर्तव्य’ फिल्म में नजर आए हैं। फिल्म में उनके काम की प्रशंसा हुई है। बतौर अभिनेता सैफ अली खान लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन बतौर निर्माता सैफ ने कुछ ही फिल्मों के निर्माण के बाद अपने प्रोडक्शन हाउस 'इल्यूमिनाती फिल्म्स' को बंद कर दिया। जबकि सैफ ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले कुछ सफल फिल्में भी बनाईं। अब सैफ अली खान ने प्रोडक्शन हाउस बंद करने की वजह बताई है।
यह कष्टदायक काम है
'लव आज कल' से बतौर प्रोड्यूसर अपनी शुरुआत करने के बाद सैफ अली खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले 'एजेंट विनोद', 'कॉकटेल', 'गो गोवा गॉन' और 'हैप्पी एंडिंग' जैसी फिल्मों का निर्माण किया। लेकिन जल्द ही उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस बंद कर दिया। अब सैफ ने स्क्रीन के साथ बातचीत के दौरान इसके पीछे के कारण के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक बेहद नीरस काम हो सकता है। लेकिन यह बहुत क्रिएटिव है। मुझे एक आइडिया के साथ साउंड और लुक जैसी क्रिएटिव चीजों पर बात करने का आइडिया पसंद है।
मुझे निर्माण करने में मजा आया, लेकिन यह बहुत कष्टदायक भी हो सकता है। इल्यूमिनाती फिल्म्स की सफलता का श्रेय मेरे डिस्ट्रिब्यूशन पार्टनर, इरोस इंटरनेशनल और मेरे प्रोड्यूसिंग पार्टनर दिनेश विजयन की मैडॉक फिल्म्स को भी जाता है।
समय बदलता रहता है
अभिनेता ने आगे कहा कि समय बदलता रहता है, लोग बदलते रहते हैं। यह हर जगह देखने को मिलता है। दिनेश एक बेहतरीन निर्माता बन गए हैं और यह बहुत अच्छी बात है। हमारा भी एक अच्छा दौर था। मैंने उससे बहुत फायदा कमाया और इसमें इरोस की उस समय की एक्टिविटीज का भी बहुत बड़ा योगदान था। यह एक शानदार मौका था, लेकिन कुछ चीजें हमेशा के लिए बनी रहती हैं।
सैफ अली खान हाल ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘कर्तव्य’ में नजर आए हैं। इसका निर्माण शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। इसको लेकर सैफ ने कहा कि एक निर्माता के तौर पर मैंने फिल्म में कोई पुट नहीं दिया है।
कुछ निर्माताओं की एक अच्छी बात यह होती है कि वे प्रोडक्शन को पूरा स्पेस और स्कोप देते हैं। इस फिल्म को निर्देशक पुलकित ने ही प्रोड्यूस भी किया है। रेड चिलीज का ऐसा करना बहुत उदारतापूर्ण है।
हम कुछ महीनों के लिए पंजाब में एक जगह गए, यहां फिल्म की शूटिंग की और वापस आ गए। शाहरुख के रेड चिलीज को लेकर सैफ ने कहा कि वो जिन विषयों का चयन करते हैं और जिन लोगों को एक साथ लाते हैं, वह वाकई दिलचस्प रहा है, और आगे भी रहेगा। मेरा मानना है कि शाहरुख को सिनेमा से बहुत प्यार है। आप इसे उनके निर्माण में महसूस कर सकते हैं।