{"_id":"6a0c1ce0d6631798dd0ffdae","slug":"jhanvi-kapoor-rumoured-boyfriend-shikhar-pahariya-shared-ram-charan-s-peddi-trailer-calls-actress-lady-don-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिखर पहाड़िया ने शेयर किया 'पेद्दी' का ट्रेलर, रामचरण को बताया- 'टू गुड'; गर्लफ्रेंड जान्हवी के लिए कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शिखर पहाड़िया ने शेयर किया 'पेद्दी' का ट्रेलर, रामचरण को बताया- 'टू गुड'; गर्लफ्रेंड जान्हवी के लिए कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Tue, 19 May 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Shikhar Pahariya On Peddi Trailer: जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' के ट्रेलर रिलीज के बाद उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया है। इसके साथ ही जान्हवी को एक खास नाम दिया है।
शिखर पहाड़िया, जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राम चरण और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। मेकर्स ने सोमवार को इस स्पोर्ट्स ड्रामा का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसके रिलीज के बाद जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी उनकी तारीफ काफी मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया पर की।
लेडी डॉन कह कर किया संबोधित
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को अक्सर साथ देखा जाता है। इसी वजह से दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें भी उड़ती हैं। मगर दोनों मे कभी खुलकर इस बात को कबूल नहीं किया। जान्हवी की फिल्म 'पेद्दी' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ। इसके बाद शिखर ने सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट डाला। जिसमें ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'लेडी डॉन रील लाइफ में भी और रियल लाइफ में भी' वहीं रामचरण के लिए उन्होंने लिखा, 'टू गुड, मैं फिल्म के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा।'
Trending Videos

वरुण धवन और जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर को देख वरुण ने दिए रिएक्शन
फिल्म 'पेद्दी' के ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्मी दुनिया के सेलेब्स ने भी पोस्ट कर इसपर रिएक्शन दिए। अभिनेता वरुण धवन ने ट्रेलर पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'जान्हवी तुम फिल्म में काफी खूबसूरत लग रही हो। टीम को फिल्म के लिए बहुत-बहुत बधाई। रामचरण आप फिल्म में फायर लग रहे हैं।'

पेद्दी फिल्म ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म 'पेद्दी' के बारे में
एक्टर राम चरण की आने वाली फिल्म पेद्दी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह एक स्पोर्ट बेस्ड फिल्म है जिसमें रामचरण कुश्ती करते, क्रिकेट खेलते और धावक बने नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। संगीत ए.आर. रहमान दिया है। फिल्म में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।