सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anil kapoor daughter sonam kapoor wishes mom sunita happy birthday write emotional note

अनित कपूर ने पत्नी सुनीता को दी जन्मदिन की बधाई, बेटी सोनम ने बताया 'सबसे प्यारी मां'; फराह की अच्छी दोस्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 25 Mar 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Anil Kapoor Wife Sunita Birthday: अनिल कपूर की पत्नी और सोनम कपूर की मां सुनीता का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर अनिल कपूर, सोनम कपूर और निर्माता फराह खान ने सुनीता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

anil kapoor daughter sonam kapoor wishes mom sunita happy birthday write emotional note
अनिल कपूर-सुनीता-सोनम और फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

आज बुधवार 25 मार्च को अनिल कपूर की पत्नी सुनीता अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर अनिल कपूर, सोनम कपूर और फराह खान ने सुनीता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सोनम ने सुनीता को बताया 'दुनिया की सबसे अच्छी मां' और फराह खान ने सुनीता को 'सबसे अच्छी दोस्त' बताया है।

Trending Videos

सोनम ने मां की शेयर की तस्वीरें
आज सुनीता कपूर का 61वां जन्मदिन है। इस खास अवसर पर सुनीता और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनम ने मां के लिए कैप्शन में लिखा, 'मेरी मां बहुत खास हैं। उनकी आंखें भी हरी हैं। आप कृपा हो, शक्ति हो और प्यार हो आप सब कुछ हो।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम ने मां को दी जन्मदिन की बधाई
सोनम ने अपनी मां सुनीता के लिए आगे लिखा, 'आपने हमें इतने स्नेह और शांत शक्ति से हमेशा साथ जोड़े रखा है। मैं अपने हर काम में आपको याद करती हूं। दुनिया की सबसे प्यारी मां, हमेशा। जन्मदिन मुबारक हो।'

सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
सुनीता कपूर के जन्मदिन पर कई सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी है। जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने सुनीता कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सोनू', सिंगर कनिका कपूर ने दिल वाला मुस्कुराता इमोजी बनाया है। कई फैंस ने भी सुनीता कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

अनिल कपूर का परिवार
अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी 19 मई 1984 को हुई थी, जो बॉलीवुड की सबसे मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली जोड़ियों में से एक है। यह जोड़ा 45 से अधिक वर्षों से एक-दूसरे का साथ निभा रहा है। उनकी प्रेम कहानी एक प्रैंक कॉल से शुरू हुई थी और उन्होंने शादी से पहले 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। अनिल कपूर और सुनीता कपूर के तीन बच्चे हैं, जो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। अनिल और सुनीता की बड़ी बेटी सोनम कपूर एक अभिनेत्री हैं। छोटी बेटी रिया कपूर फिल्म निर्माता हैं और बेटा हर्षवर्धन कपूर अभिनेता हैं।

अनिल कपूर ने किया पत्नी को विश
अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर को जनमदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'तुम्हारा जन्मदिन है और यह तुम्हारा दिन होने के साथ-साथ मेरे लिए भी हमेशा खास रहेगा।'

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


फराह खान ने दी बधाई
फराह खान ने भी सुनीता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। फराह ने लिखा, 'मैंने शुरुआत की थी अनिल से दोस्ती की, लेकिन कई साल बीतने के साथ सुनीता मेरी सबसे प्यारी दोस्त बन गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)




यह भी पढ़ें: 'केडी द डेविल' के निर्देशक ने खोले राज, नोरा के गाने 'सरके चुनर' विवाद को किया खारिज; बोले- 'मैं ऐसा क्यों...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed