फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor Recalls Fans Sending Auto Rickshaw Photos Featuring His Jhakaas Dialogues on The Kapil Sharma Sho

अनिल कपूर ने 'द कपिल शर्मा शो' पर सुनाया पुराना किस्सा, फैंस ने भेजी ऑटो रिक्शा की तस्वीरें, लिखा था 'झक्कास'

Sun, 10 May 2026 06:28 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 10 May 2026 06:28 PM IST
सार

Anil Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए जब कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर गए थे। वहां पर उन्होंने एक बेहद ही मजेदार किस्सा सुनाया।

विज्ञापन
Anil Kapoor Recalls Fans Sending Auto Rickshaw Photos Featuring His Jhakaas Dialogues on The Kapil Sharma Sho
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अपने मशहूर डायलॉग 'झकास' के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। जब अनिल अपनी बेटी सोनम कपूर और राजकुमार राव के साथ कपिल के शो 'द कपिल शर्मा शो' में आए थे। इस दौरान अनिल ने एक बेहद ही मजेदार किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

 

अनिल ने सुनाया मजेदार किस्सा
दरअसल, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर अनिल कपूर फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशन पर गए थे। तब अनिल ने बताया कि बहुत से लोग उन्हें ऑटो रिक्शा की तस्वीरें भेजते हैं। इन ऑटो पर उनके पोस्टर लगे होते हैं और उन पर 'झकास' लिखा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार को भी याद आया एक किस्सा
अनिल के बाद राजकुमार राव ने भी एक अपनी बचपन की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा, 'जब हम छोटे थे, तब ऑटो रिक्शा की सीटों के नीचे अनिल कपूर, गोविंदा और दूसरे अभिनेताओं की तस्वीरें लगी रहती थीं। हम बच्चों में झगड़ा करते थे कि अनिल कपूर वाली सीट पर कौन बैठेगा। क्योंकि जो भी उस सीट पर बैठता, उसे सब अनिल कपूर मान लेते थे।'
 
विज्ञापन

अनिल कपूर का वर्कफ्रंट
अनिल कपूर 40 से अधिक वर्षों के करियर में 100 से अधिक हिंदी फिल्मों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं। अपनी जबरदस्त फिटनेस और सदाबहार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अनिल ने 'मिस्टर इंडिया', 'तेजाब' और 'स्लमडॉग मिलियनेयर' जैसी कई फिल्मों से बॉलीवुड और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। अनिल 'फाइटर', 'एनिमल' और 'सूबेदार' में दमदार अभिनय के बाद, अब वह 'अल्फा', 'किंग' और तेलुगु फिल्म 'ड्रैगन' में भी नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अमीषा पटेल ने रणबीर कपूर के साथ शेयर की थ्रौबेक तस्वीर, फैंस को दिलाई 2011 विश्व कप फाइनल की याद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed