फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anshula Kapoor Rohan Thakkar Flaunt cutest newlywed T Shirts In Unseen Pic From Cocktail Party

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने कॉकटेल पार्टी की अनदेखी तस्वीरें की साझा, मैचिंग टी-शर्ट ने जीता दिल

Thu, 09 Jul 2026 11:45 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Thu, 09 Jul 2026 11:45 AM IST
सार

Anshula Kapoor Rohan Thakkar: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हाल ही में दोनों की कॉकटेल पार्टी की कई अनदेखी तस्वीरें सामने आई है, जिसमें यह नवविवाहित जोड़ा बेहद प्यारी और मैचिंग टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Anshula Kapoor Rohan Thakkar Flaunt cutest newlywed T Shirts In Unseen Pic From Cocktail Party
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर शादीशुदा जिंदगी का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। नवविवाहित जोड़े ने अपनी कॉकटेल पार्टी की कई शानदार तस्वीरें साझा की हैं, लेकिन उनकी कस्टमाइज्ड स्लोगन वाली टी-शर्ट इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है।

विज्ञापन

Anshula Kapoor Rohan Thakkar Flaunt cutest newlywed T Shirts In Unseen Pic From Cocktail Party
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम

मैचिंग टी-शर्ट ने जीता दिल
शादी के बाद आयोजित हुई कॉकटेल पार्टी में अंशुला और रोहन ने एक जैसी कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहनी। अंशुला कपूर ने लाल रंग की स्कर्ट के साथ सफेद टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर 'Wife of the Party' लिखा था।

वहीं, रोहन ठक्कर की टी-शर्ट पर 'Husband Est. 2026' लिखा हुआ है। यह तस्वीर अंशुला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। अंशुला के फैंस को उनका ये अनोखा लुक बेहद पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anshula Kapoor Rohan Thakkar Flaunt cutest newlywed T Shirts In Unseen Pic From Cocktail Party
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम-@anshulakapoor

कॉकटेल पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड
अंशुला और रोहन की कॉकटेल पार्टी में कपूर परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। परिवार से जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और सोनम कपूर जैसे सभी सदस्य मौजूद थे। 

इन सभी के अलावा आलिया भट्ट, रेखा, बॉबी देओल, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा जैसी हस्तियों ने भी पार्टी में शिरकत की। पार्टी में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने अपने मशहूर गाने 'तूने मारी एंट्री...' पर जमकर डांस किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

विज्ञापन

Anshula Kapoor Rohan Thakkar Flaunt cutest newlywed T Shirts In Unseen Pic From Cocktail Party
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम

कैसे शुरू हुई अंशुला और रोहन की लव स्टोरी?
अंशुला और रोहन की पहली मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। रोहन ने जुलाई 2025 में न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को शादी के लिए प्रपोज किया था।

दोनों ने 6 जुलाई, 2026 को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। अंशुला कपूर मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन हैं, जबकि रोहन ठक्कर पेशे से एक पटकथा लेखक हैं।

यह भी पढ़ें: 'आज दुनिया खामोश हो गई', मां के निधन के बाद मनीष पॉल का छलका दर्द, लिखा- 'मेरा सबसे बड़ा सहारा...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed