अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की रस्में हुईं शुरू, प्री-वेडिंग इवेंट में शामिल हुए अर्जुन और जान्हवी
Anshula Kapoor Rohan Thakkar Wedding: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं। इस खास प्री-वेडिंग इवेंट में अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर सहित परिवार के कई सदस्य शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जल्द ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनके घर पर शादी से पहले के उत्सव और पूजा की रस्में शुरू हो चुकी हैं। जिसकी खास झलक शनाया कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
इस खास मौके पर पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया। पूजा के दौरान दूल्हा रोहन और दुल्हन अंशुला ने मिलकर आरती की। इस दौरान परिवार के कई सदस्य शामिल हुए।
अभिनेता अर्जुन कपूर लाल रंग के पारंपरिक कपड़ों में भाई का फर्ज निभाते दिखे। वहीं जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी इस जश्न का हिस्सा बनीं।
महीप कपूर, सुनीता कपूर, संजय कपूर और शनाया कपूर सहित पूरे परिवार ने पारंपरिक कपड़ों में सज-धजकर जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया और साथ में तस्वीरें खिंचवाईं।
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की पहली मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए शुरू हुई थी। इन तस्वीरों को शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

अक्तूबर 2025 में अंशुला और रोहन की सगाई की रस्म हुई थी। रोहन ने अंशुला के पसंदीदा शहर के सेंट्रल पार्क में एक महल के सामने रात के ठीक 1:15 बजे उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था।
यह भी पढ़ें: रविवार को 'मैं वापस आऊंगा' और 'भारत भाग्य विधाता' में किसने मारी बाजी? जानें 'हॉन्टेड 3डी' का कलेक्शन...