फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anu Malik shares rare throwback photo with father Sardar Malik Mohammed Rafi and Prem Kishan

Anu Malik: अनु मलिक ने साझा की पुरानी यादें, पिता सरदार मलिक के साथ नजर आए मोहम्मद रफी

Mon, 20 Jul 2026 08:47 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 20 Jul 2026 08:47 PM IST
सार

Anu Malik Post: अनु मलिक ने अपने पिता सरदार मलिक, मोहम्मद रफी और प्रेम किशन के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने इस यादगार पल को खास बताया है। 
 

विज्ञापन
Anu Malik shares rare throwback photo with father Sardar Malik Mohammed Rafi and Prem Kishan
अनु मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर संगीतकार अनु मलिक ने सोशल मीडिया पर एक बहुत पुरानी और यादगार ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके पिता और दिग्गज संगीतकार सरदार मलिक, भारत के महान गायक मोहम्मद रफी और अभिनेता प्रेम किशन (दिग्गज अभिनेता प्रेम नाथ के बेटे) एक साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

अनु मलिक का खास पोस्ट
इस तस्वीर के जरिए अनु मलिक ने अपने पिता और उस दौर के महान कलाकारों के बीच के खास रिश्ते और भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर को याद किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनु मलिक ने कैप्शन में लिखा, 'पिताजी, रफी साहब, प्रेम किशन की ये ब्लैक-एंड व्हाइट तस्वीर अनमोल है।'

View this post on Instagram

A post shared by ANU MALIK (@anumalikmusic)


विज्ञापन
विज्ञापन

हस्तियों से जुड़ी कुछ खास बातें

  • सरदार मलिक - अनु मलिक के पिता, जो हिंदी सिनेमा के एक जाने-माने संगीतकार थे। उनका निधन 27 जनवरी 2006 को 76 साल की उम्र में हुआ था।
  • मोहम्मद रफी - भारत के सबसे लोकप्रिय और महान गायकों में से एक थे। 31 जुलाई 1980 को 55 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।
  • अनु मलिक हमेशा से अपने संगीत करियर की सफलता और शास्त्रीय संगीत की समझ का श्रेय अपने पिता को देते आए हैं।
विज्ञापन

पारिवारिक मतभेदों की भी रही चर्चा
जहां एक तरफ अनु मलिक अपने पिता के प्रति सम्मान जताते हैं, वहीं दूसरी तरफ मलिक परिवार के आपसी रिश्ते भी अक्सर खबरों में रहते हैं। अनु मलिक के भाई डब्बू मलिक और भतीजे अमाल मलिक ने अतीत में अपने पारिवारिक मतभेदों पर खुलकर बात की है।

अमाल मलिक ने आरोप लगाया था कि निजी अनबन की वजह से अनु मलिक ने उनके पिता डब्बू मलिक के करियर को नुकसान पहुंचाया। अमाल ने एक रियलिटी शो में यह भी दावा किया था कि साल 2005 में मुंबई में आई बाढ़ के दौरान उनके चाचा अनु मलिक ने उन्हें अकेले छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: Priyanka: प्रियंका चोपड़ा ने जन्मदिन पर बधाई देने वालों का किया शुक्रिया, साझा किया खास थैंक्यू पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed