अनुपम खेर ने फिल्मफेयर का शानदार वीडियो किया शेयर, SRK-काजोल-करण जौहर के साथ 90 के दशक की यादों का मनाया जश्न
Filmfare Awards 2025: अनुपम खेर ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शाहरुख खान, काजोल और करण जौहर को सम्मानित करते हुए 90 के दशक की यादों को ताजा किया। अनुपम ने फिल्मफेयर का खास वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुपम ने इंस्टाग्राम पर फिल्मफेयर का एक खास वीडियो शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और इस पल को 'खूबसूरत, दिल को छूने वाला और यादगार' बताया। उन्होंने कहा कि 90 का दशक भारतीय सिनेमा के लिए प्यार और एकजुटता का बेहतरीन समय था। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह शाहरुख, काजोल, करण जौहर और होस्ट मनीष पॉल के साथ मंच पर नजर आए। वीडियो में अनुपम, काजोल और शाहरुख को ट्रॉफी देते हुए दिखे। काजोल ने कहा, 'मैं अपने करीबी दोस्तों के साथ इस मंच पर होने के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। 90 का दशक हमारे लिए बहुत खास था।' शाहरुख और अनुपम को गले मिलते हुए भी देखा गया।
यह भी पढ़ें: 'मडगांव एक्सप्रेस' से पूरी हुई कुणाल खेमू की बचपन की ख्वाहिश, फिल्फेयर ने किया सपना पूरा, सेलेब्स ने दी बधाई
अनुपम ने इस शानदार वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'फिल्मफेयर को इस शानदार शाम के लिए धन्यवाद। शाहरुख, काजोल और करण को ट्रॉफी देना बहुत खुशी की बात थी। 90 का दशक सिनेमा के लिए प्यार और बंधन का सबसे अच्छा समय था।'
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्ट्रेस डाएन कीटन का 79 की उम्र में हुआ निधन, करीना कपूर ने ऑस्कर विजेता अभिनेत्री को दी श्रद्धांजलि
70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025, 11 अक्टूबर को अहमदाबाद के ईकेए एरिना में हुआ। शाहरुख खान 17 साल बाद होस्ट के रूप में लौटे, उनके साथ करण जौहर और मनीष पॉल भी थे। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, कृति सनोन, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इस दौरान शाहरुख ने कहा, 'पहली बार फिल्मफेयर ट्रॉफी पकड़ने से लेकर अब तक, यह सिनेमा और प्यार का एक खूबसूरत सफर रहा है। 70वें साल में होस्ट के रूप में वापसी खास है। मैं वादा करता हूं कि यह रात हंसी, यादों और फिल्मों के जश्न से भरी होगी।'
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के लिए पति निक जोनस ने किया ऐसा खास काम, वायरल हुआ वीडियो..

कमेंट
कमेंट X