अनुपम खेर की इस फिल्म की दीवानी हुईं मां दुलारी; तीन बार थिएटर और दो बार घर पर देखने के बाद भी नहीं भरा मन
Anupam Kher Video: अभिनेता अनुपम खेर ने आज बुधवार को अपनी मां दुलारी के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें दुलारी बेटे की एक फिल्म देखने की ख्वाहिश जताती दिख रही हैं, जिसे वे पहले ही पांच बार देख चुकी हैं। जानिए कौन है वह फिल्म?
विस्तार
अनुपम खेर अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी मां दुलारी के साथ वीडियो शेयर करते हैं। इनमें वे अपनी मां के साथ घर-परिवार की बातें साझा करती हैं। कभी पुरानी यादों को साझा करते हैं तो कभी देश और समाज की बातें भी होती हैं। आज गुरुवार को एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अनुपम खेर से दुलारी उनकी ही एक फिल्म ओटीटी पर देखने की ख्वाहिश जताती दिखी हैं।
दुलारी बोलीं- 'मैं बोर होती हूं'
अनुपम खेर ने आज गुरुवार इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अनुपम खेर, उनके भाई राजू खेर, भाभी, भतीजा और मां दुलारी नजर आ रहे हैं। सामान्य बातचीत के बाद दुलारी अनुपम खेर से कहती हैं कि वे बोर होती हैं। पहले स्वेटर बुनती थीं, लेकिन हाथ में दर्द की वजह से वह भी बंद है। कोई सहेली नहीं हैं। अनुपम खेर ने कहा कि 'निक्कर वाले बाबा' (राजू खेर) साथ नहीं बैठते। इस पर दुलारी कहती हैं, 'बहुत देर तक बैठता है'। इस पर अनुपम खेर कहते हैं कि इसलिए आप फिल्म देखते हो? दुलारी कहती हैं, 'और क्या करूं'।
‘धुरंधर 2’ के मुरीद हुए फिनलैंड के राष्ट्रपति, कनाडा के प्रधानमंत्री से जॉगिंग के दौरान की चर्चा; देखें वीडियो
शुभांगी दत्त की फैन हुईं दुलारी
दुलारी आगे कहती हैं, 'मैं तेरी पिक्चर का इंतजार करती हूं, पर वो आती नहीं। आज बहुत दिन हो गए'। इस पर अनुपम खेर अपने भीतीजे से कहते हैं कि प्राइम वीडियो नहीं है? इनके लिए वह फिल्म लगा दिया करो। इस पर राजू खेर बताते हैं कि मां पहले ही 'तन्वी द ग्रेट' तीन बार हॉल में और दो बार घर पर देख चुकी हैं। इस पर अनुपम खेर पूछते हैं, 'आप फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' कितनी बार देखना चाहते हो? इसके बाद अनुपम खेर कहते हैं, इनके लिए यह फिल्म हर वक्त लगाकर रखा करो। दुलारी कहती हैं, 'मुझे फिल्म में शुभांगी बहुत अच्छी लगती है'।
अनुपम खेर बोले- 'मां से घर में रौनक रहती है'
दुलारी कहती हैं, 'थिएटर में मैंने वो फिल्म देखी है। मगर, घर पर फिल्म देखने की अलग बात है। आराम से बैठकर देखो, लेटकर देखो'। अनुपम खेर ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'मां, निक्कर वाले बाबा और 'तन्वी द ग्रेट'। मां ने भाई की साइड ली। बोली घर में निक्कर पहनने में क्या हर्ज है? बहू को डांट दिया। भतीजे प्रणित खेर को बोला कि घर में प्राइम वीडियो पर 'तन्वी द ग्रेट' क्यो नहीं दिखाता। हालांकि दो बार घर में और तीन बार सिनेमा हॉल में देख चुकी हैं, फिर भी जब देखने लगती है तो ऐसा लगता है मंत्रमुग्ध होकर पहली बार देख रही हैं। माएं घर में रौनक बरकरार रखती हैं। घरों में मंदिर के बाद मां बाप का ही स्थान होना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X