सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui Shoots For Sohum Shah Starrer Tumbbad 2 On Eid

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ईद के दिन शुरू की 'तुम्बाड 2' की शूटिंग, बोले- 'मैं इसे लेकर बहुत...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 28 May 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Tumbbad 2 Shooting: 'तुम्बाड 2' की शुटिंग शुरू हो चुकी है। आज ईद के दिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म की शूटिंग शुरू की है। यह फिल्म 3 दिसंबर, 2027 को रिलीज होगी।

Nawazuddin Siddiqui Shoots For Sohum Shah Starrer Tumbbad 2 On Eid
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और 'तुम्बाड 2' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्म 'तुम्बाड 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नवाजुद्दीन से आज ईद के त्योहार पर फिल्म 'तुम्बाड 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। नवाजुद्दीन इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Trending Videos

ईद के दिन शुरू हुई 'तुम्बाड 2' की शूटिंग
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि इस बार उनकी ईद काम के बीच ही बीतेगी। नवाजुद्दीन फिल्म 'तुम्बाड 2' को लेकर बहुत उत्साहित हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उनका यह किरदार काफी अलग है। इस फिल्म में कई रंग देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसी थी पहली फिल्म 'तुम्बाड'
'तुम्बाड' का पहला भाग साल 2018 में आया था। इस हॉरर फिल्म में सोहम शाह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के 'तुम्बाड' गांव में छिपे एक खजाने और इंसानी लालच के इर्द-गिर्द घूमती है। यह पहली भारतीय फिल्म थी जिसका प्रीमियर वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था।

विज्ञापन

'तुम्बाड 2' की रिलीज
फिल्म 'तुम्बाड' का दूसरा भाग 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। इस बार फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज मिलकर इसे बना रहे हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फिल्मी सफर
नवाजुद्दीन ने अपने करियर की शुरुआत 'सरफरोश' और 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' जैसी फिल्मों में बहुत छोटे किरदारों से की थी। उन्हें असली पहचान 'ब्लैक फ्राइडे' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली। इसके बाद उन्होंने 'बजरंग भाईजान', 'किक' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसी कई मशहूर फिल्मों और वेब सीरीज में शानदार अभिनय किया है। अब वह फिल्म 'तुम्बाड 2' में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: डेविड धवन के साथ कानूनी विवाद के बीच, जैकी भगनानी ने 'बीवी नंबर 1' के 27 साल पूरे होने का मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed