सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anupam kher stars of film shri rambhoomi shooting begins details inside

'सौगंध राम की खाते हैं...', फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग हुई शुरू; मुख्य भूमिका निभाएंगे अनुपम खेर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 28 May 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Shri Ram Bhoomi Shooting Stars: अनुपम खेर जल्द ही फिल्म 'श्री रामभूमि' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है। 
 

anupam kher stars of film shri rambhoomi shooting begins details inside
फिल्म 'श्री रामभूमि' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म 'श्री रामभूमि' की शुटिंग आज से शूरु कर दी है। इस फिल्म में अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जानें फिल्म के बारे में पूरी डिटेल?

Trending Videos

anupam kher stars of film shri rambhoomi shooting begins details inside
फिल्म 'श्री रामभूमि' - फोटो : इंस्टाग्राम

पूजा मुहूर्त की तस्वीरें आई सामने
फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है। एक्स पर 'श्री रामभूमि' की पूजा मुहूर्त की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में फिल्म के कलाकार और निर्देशक की तस्वीरें एक साथ हैं। इस तस्वीरों के साथ एक फिल्म का पोस्टर भी सामने आया है, जिस पर लिखा है - 'सौगंध राम की खाते हैं, हम मंदिर वहीं बनाएंगे।' इस टैग लाइन के नीचे फिल्म का नाम लिखा है- 'श्री रामभूमि'।  

विज्ञापन
विज्ञापन

anupam kher stars of film shri rambhoomi shooting begins details inside
फिल्म 'श्री रामभूमि' - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'श्री रामभूमि' के बारे में
इस फिल्म को जी स्टूडियोज, डांसिंग शिवा फिल्म्स और सिनेकॉर्न एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं। इस फिल्म में अनपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अनुपम के अलावा इस फिल्म में ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता कामाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'खोसला का घोसला 2'
इस फिल्म के अलावा अनुपम खेर फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी फिल्म है। 'खोसला का घोंसला 2', 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ओरिजनल कल्ट क्लासिक फिल्म के 20 साल बाद आ रही इस सीक्वल का निर्देशन उमेश बिष्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर के साथ बोमन ईरानी और तारा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ईद के दिन शुरू की 'तुम्बाड 2' की शूटिंग, बोले- 'मैं इसे लेकर बहुत...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed