सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lyricist sameer anjaan shared his encounter with gangster at music composer nadeem office

Sameer Anjaan: समीर अंजान को अगवा करने आया था गैंगस्टर, नदीम ने बचाई जान; गीतकार ने सुनाया 90 के दशक का किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 28 May 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Sameer Anjaan On Underworld: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार समीर अंजान ने एक हालिया इंटरव्यू में 90 के दशक का किस्सा सुनाया है। समीर ने बताया कि एक गैंगस्टर उनका अपहरण करना चाहता था पर संगीतकार नदीम ने उन्हें बचा लिया।

Lyricist sameer anjaan shared his encounter with gangster at music composer nadeem office
समीर अंजान, नदीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मशहूर गीतकार समीर अंजान के नाम सबसे ज्यादा गाने लिखने का रिकॉर्ड है। करीब चार दशक का उनका फिल्मी करियर 90 के दशक में पीक पर था। हाल ही में समीर एक पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने अंडरवर्ल्ड से जुड़ा अनुभव साझा किया। उन्होंने उस घटना का जिक्र किया जब उनका सामना एक गैंगस्टर से हुआ था।
Trending Videos


नदीम के भाई कहने की वजह से बच गया
फिल्मफेयर को दिए गए एक इंटरव्यू में गीतकार समीर अंजान ने उस दिन को याद करते हुए कहा, 'एक बार जब मैं नदीम (संगीतकार) के स्टूडियो पहुंचा तो वहां सफेद रंग की कई गाड़ियां खड़ी थीं। वहां स्टूडियो में एक खतरनाक सा दिखने वाला आदमी बैठा हुआ था। उसकी आंखें इतनी लाल थी जैसे खून उतर आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर नदीम सिंगर अल्का के साथ गाने की रिहर्सल कर रहे थे। उस आदमी को देखकर मुझे अजीब लगा। मैं अंदर पहुंचा और नदीम से पूछा कि यह कौन है? बोले कोई नहीं मेरा दोस्त है। फिर नदीम बाहर निकले और उस आदमी से बोले कि ये मेरा छोटा भाई समीर है। ये मेरे लिए सारे गाने लिखता है।'
विज्ञापन

Lyricist sameer anjaan shared his encounter with gangster at music composer nadeem office
श्रवण, समीर, नदीम - फोटो : सोशल मीडिया
आज इसका आखिरी दिन होता
आगे समीर ने बताया, 'जब नदीम ने उस शख्स से कहा कि ये मेरा भाई है तो उसने जवाब दिया कि ये बहुत किस्मत वाला है। वर्ना आज इसका इस शहर में आखिरी दिन था। हम इसे लेने आए थे। इसके लिए इतनी गाड़ियां खड़ी हैं। हमने पूरा इंतजाम कर के रखा है।' समीर ने बताया कि इतना सुनकर उन्हें जाेर का धक्का लगा था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)




गैंगस्टर ने गाना लिखने को कहा 
इससे पहले भी समीर ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में ऐसे ही एक घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि एक गैंगस्टर ने उनको कॉल करके कहा था कि वह उनकी गर्लफ्रेंड के लिए एक गान लिखें। हालांकि, बाद में वो गैंगस्टर ही खत्म हो गया, ना वो फिल्म बनी ही नहीं और ना ही उन्होंने गाना लिखा।’

Lyricist sameer anjaan shared his encounter with gangster at music composer nadeem office
समीर अंजान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, समीर भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज और बेहद सफल गीतकार हैं। उन्होंने मुख्य रूप से 1990 और 2000 के दशक में हजारों सदाबहार गाने लिखे। समीर के नाम दुनिया में सबसे अधिक फिल्मी गीत लिखने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed