करियर के शुरुआती दौर में हुमा ने झोली बॉडी शेमिंग, बोलीं- शरीर और लुक्स को लेकर मिलते थे अजीब रिएक्शन
Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने बॉडी शेमिंग और ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर बात की। जानिए कैसे खुद के डगमगाते कॉन्फिडेंस को हुमा ने संभाला…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में हुमा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपने लुक्स और शक्ल-सूरत को लेकर मिले निगेटिव रिएक्शन पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि इस तरह के कमेंट्स से उनका मनोबल भी कम हुआ था।
लगातार जज किए जाने से प्रभावित होता है आत्मविश्वास
हाल ही में हुमा कुरैशी नेहा धूपिया और अंगद बेदी द्वारा होस्ट किए जाने वाले चैट शो 'डबल डेट' के हालिया एपिसोड में नजर आईं। हुमा अपने भाई और अभिनेता साकिब सलीम के साथ शो में शामिल हुईं। इस दौरान हुमा ने ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग से निपटने के अपने अनुभव के बारे में बात की।
एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी दूसरी फिल्म के बाद मुझे अपने रूप-रंग और लुक्स के बारे में बहुत सारी निगेटिव प्रतिक्रियाओं का सामना करने को मिला। इसने मुझे बहुत प्रभावित किया और मैं कुछ समय के लिए काफी निराश हो गई थी और एक बार को खुद गिव अप कर दिया था। मुझे लगता है कि जब लगातार आपको जज किया जाता है, तो यह आपके आत्मविश्वास को प्रभावित करने लगता है।
ऐसे अपने लुक को लेकर आया कॉन्फिडेंस
इस दौरान हुमा ने अपनी इनसिक्योरिटीज और ऑनलाइन ट्रोलिंग से निपटने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे समय के साथ उन्होंने खुद पर विश्वास करना शुरू किया। हुमा ने कहा कि समय के साथ मुझे एहसास हुआ कि मुझे बाहरी शोर से दूर रहकर खुद पर ध्यान देना होगा।
मैंने ध्यान करना, अपनी फीलिंग्स को लिखना, डायरी लिखना और यहां तक कि थेरेपी लेना शुरू किया। धीरे-धीरे मैं खुद को और अपने रूप-रंग को लेकर कॉन्फिडेंट होने लगी। आज मैं जोक्स पर हंस सकती हूं, यहां तक कि खुद पर भी जोक सुना सकती हूं और चीजों को बहुत पॉजिटिव तरीके से लेती हूं। अब मैं अपने आप में कहीं अधिक आत्मविश्वासी और कंफर्टेबल फील करती हूं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘सिंगल सलमा’ में नजर आई थीं। वहीं उनकी आगामी फिल्मों में यश के साथ ‘टॉक्सिक’ शामिल है। इसमें हुमा के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगी। दो रिलीज डेट टलने के बाद अभी फिल्म की नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है।