फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher stole 100 rupees from the mother's temple

किस्सा: कभी मंदिर से चुराए थे 100 रुपए, खानी पड़ी थी अनुपम खेर को मार

Wed, 25 Aug 2021 07:39 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 25 Aug 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher stole 100 rupees from the mother's temple
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर बॉलीवुड के उन दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अभिनेता से विलेन तक, गंभीर से कॉमेडी तक हर किरदार में जान फूंक दी है। उन्हे ऑलराउंडर इस लिए भी कहा जाता है क्योंकि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तो वह महज 28 साल के थे। लेकिन उन्होंने 1984 में आई 'सारांश' में 60 साल के एक रिटायर वृद्ध की भूमिका को अपनी अदाकारी से बेमिसाल बना दिया था। उनकी शानदार एक्टिंग के पीछे थियेटर का बड़ा हाथ है। फिल्मों में आने से पहले लंबे समय तक वह स्टेज शोज करते थे। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि अनुपम खेर के लिए एक्टिंग का रास्ता आसान नहीं था। इस रास्ते पर चलने के लिए उन्हें चोरी तक करनी पड़ी। चलिए जानते हैं अनुपम खेर की जिंदगी से जुड़े उस किस्से को जब अनुपम ने चोरी की और चोरी पकड़ी जाने पर पिटाई भी खाई।

विज्ञापन

Anupam Kher stole 100 rupees from the mother's temple
अनुपम खेर - फोटो : twitter

बात कॉलेज के दिनों की है, जब अनुपम खेर को एक्टिंग का भूत सवार हुआ था। एक दिन अखबार में एक एड निकला था, जिसमें 100 रुपए में एक्टिंग कोर्स की जानकारी दी गई थी। उन दिनों 100 रुपए बड़ी रकम हुआ करती थी। लेकिन घर में आर्थिक समस्या की वजह से वह अपने पिता से एक्टिंग कोर्स के लिए पैसे नहीं मांग सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anupam Kher stole 100 rupees from the mother's temple
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम ने एक्टिंग में किस्मत आजमाने की सोच ली थी और इस कोर्स को वो हाथ से नहीं जाने देना चाहते थे। उनकी नजर घर के मंदिर पर पड़ी जहां 100 रुपए रखे हुए थे। उन्हें मंदिर से पैसे चुराते हुए अच्छा नहीं लग रहा था। लेकिन उन्होंने खुद को ये कहते हुए समझाया कि कृष्ण भगवान भी मखन चुराते थे। वैसे ही एक्टिंग करने के लिए उन्होंने मंदिर से पैसे चुरा लिए।

विज्ञापन

Anupam Kher stole 100 rupees from the mother's temple
अनुपम खेर - फोटो : Instagram

अनुपम घर से ये कहकर एक्टिंग के लिए चंड़ीगढ़ इंटरव्यू देने गए थे कि वह पिकनिक पर जा रहे हैं। इतने में घर में कोहराम मच चुका था। मंदिर में 108 रुपयों में से 100 रुपए गायब थे। घर पर पुलिस भी आ गई थी। शाम को अनुपम जब घर पहुंचे तो उनसे सख्ती से पूछा गया। अनुपम का इशारा उनके पिता समझ चुके थे और अगले ही पल उनके गाल पर एक जोरदार तमाचा लग गया। ये तमाता उनकी मां ने रोते हुए अनुपम के गाल पर जड़ा था।

Anupam Kher stole 100 rupees from the mother's temple
अनुपम खेर, किरण खेर - फोटो : Insatagram- @anupampkher


अनुपम ने अपनी मां को चिट्ठी दिखाई कि उनके बेटे का सेलेक्शन हो गया है और पढ़ाई के दौरान हर महीने 200 रुपए का स्टाइपेंड भी मिलेगा। तब पिता ने हालात को संभालते हुए कहा था कि परेशान होने की जरुरत नहीं है, मंदिर के 100 रुपए अब उनका बेटा ही लौटा देगा।

Anupam Kher stole 100 rupees from the mother's temple
'सारांश' में अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर को उनकी पहली फिल्म 'सारांश' महेश भट्ट ने दी थी। इसके बाद उन्होंने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 80 के दशक में ही कर्मा, राम लखन और फिर डैडी और 90 के दशक में वो डर, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी अदाकारी के लिए अनुपम को फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ-साथ राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed