फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sudhanshu Pandey: पत्नी की वजह से मिला था करियर का पहला ब्रेक, फिल्मी है वनराज शाह की रियल लव स्टोरी

Mon, 22 Aug 2022 08:57 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 08:57 AM IST
विज्ञापन
Anupama Actor Sudhanshu Pandey birthday Life Career Facts and Real Love Story of Vanraj Shah His Wife
सुधांशु पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेता सुधांशु पांडे 22 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते है। अभिनय की दुनिया में 25 साल बिता चुके सुधांशु पांडे इस समय अनुपमा सीरियल में वनराज शाह की भूमिका अदा कर रहे हैं, वैसे तो इस सीरियल में उन्होंने दो शादियां की हैं और दोनों ही सफल नहीं दिखाई देते हैं। हालांकि रियल लाइफ में वनराज शाह यानी सुधांशु पांडे एक सफल फैमिली मैन हैं। अभिनेता सुधांशु की उनकी पत्नी से मुलाकात के बाद लव स्टोरी बेहद फिल्मी रही है। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं सुधांशु पांडे की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

Anupama Actor Sudhanshu Pandey birthday Life Career Facts and Real Love Story of Vanraj Shah His Wife
सुधांशु पांडे - फोटो : Instagram

सुधांशु पांडे ने 19 साल की उम्र में ही ग्लैमर की दुनिया की ओर रुख कर लिया था और मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत की। काम के ही सिलसिले में उनकी मुलाकात मोना से दिल्ली में हुई थी, क्योंकि जिस मॉडलिंग एजेंसी के साथ सुधांशु काम किया करते थे। उस एजेंसी को मोना हेंडल करती थीं। यहीं से दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरु हुआ और वह जल्दी ही अच्छे दोस्त बन गए।

Anupama Actor Sudhanshu Pandey birthday Life Career Facts and Real Love Story of Vanraj Shah His Wife

सुधांशु पांडे ने एक पोर्टल से  बातचीत में कहा था कि मोना की वजह से ही उन्होंने इंटरनेशनल डिजाइनर 'Gainfranco Freer' के साथ काम किया था। पहले दोनों के बीच काम को लेकर बातचीत या मुलाकात होती थी लेकिन कुछ ही दिनों में दोस्ती और फिर ये प्यार में बदल गई। दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में काम कर रहे थे और परिवार वालों को भी कोई परेशानी नहीं थी, तो ऐसे में उनकी शादी में भी कोई दिक्कत नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupama Actor Sudhanshu Pandey birthday Life Career Facts and Real Love Story of Vanraj Shah His Wife
सुधांशु पांडे (वनराज) - फोटो : सोशल मीडिया

सुधांशु पांडे और मोना ने 1996 में एक दूसरे से शादी की। उनके दो बेटे निरवान और विवान पांडे हैं। दोनों ही अपने पिता की तरह अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। उनका बड़ा बेटा नील नितिन मुकेश को भी असिस्ट कर चुका  है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed