Anurag Kashyap: इस दिन शादी रचाने जा रही हैं अनुराग कश्यप की बेटी, जानिए कब और कहां होगी वेडिंग
ब्राइड-टू-बी आलिया कश्यप ने अपनी शादी की योजना के बारे में खुलासा किया है और बताया कि वह कब अपनी सगाई पार्टी की मेजबानी करेंगी। आइए आपको बताते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई की है। महज 22 साल की उम्र में आलिया ने अपने जीवन साथी को चुना। वहीं अब आलिया ने अपनी वेडिंग प्लान्स को लेकर कई खुलासे किए है।
बीते दिनों उन्हें इंडोनेशिया के बाली में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से एक ड्रीमी प्रपोजल मिला था और वह इसके लिए बेहद खुश थीं। इसके अलावा, आलिया ने एक खूबसूरत ब्राइडल शॉवर भी होस्ट किया, जिसमें उनके दोस्तों ने भाग लिया था और अब आलिया ने अपनी वेडिंग प्लान्स का खुलासा किया है।
यूट्यूब विडियो साझा कर बताया पूरा प्लान
आलिया कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर मंगेतर शेन ग्रेगोइरे के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के पूछे गए सवालों के जवाब दिए। उनकी सगाई की पार्टी के बारे में पूछे जाने पर जल्द ही होने वाली दुल्हन ने खुलासा किया कि वे दो पार्टियों की मेजबानी करने जा रही हैं, एक अमेरिका में शेन के परिवार के साथ और दूसरी इंडिया में।
दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगी आलिया कश्यप
इसके अलावा, आलिया और शेन से उनकी शादी की तारीख के बारे में पूछा गया कि क्या वे दो शादियां करेंगे। उसी के बारे में बात करते हुए नए-नवेले जोड़े ने खुलासा किया कि वे 2025 में शादी करेंगे, क्योंकि वे शादी से पहले सगाई का आनंद लेना चाहते हैं। आलिया और शेन ने यह भी साझा किया कि वे भारत में एक पारंपरिक हिंदू विवाह समारोह और फिर अमेरिका में एक क्रिश्चियन सेरेमनी में शादी करेंगे।
यह भी पढ़ें: समीर वानखेड़े की मुश्किलों में और इजाफा, सीबीआई ने बताया वसूली और रिश्वतखोरी का मुख्य आरोपी