{"_id":"5a7c05634f1c1b4d588b7703","slug":"anushka-and-virat-get-a-book-full-of-love-poems-as-a-gift-from-parent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का को विराट के सास-ससुर से मिला ऐसा Valentine गिफ्ट, देखते ही खुश हो जाएगा न्यूली मैरिड कपल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का को विराट के सास-ससुर से मिला ऐसा Valentine गिफ्ट, देखते ही खुश हो जाएगा न्यूली मैरिड कपल
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Feb 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे रिलेशनशिप और अपने प्यार को मुकम्मल करते हुए एक्ट्रेस अनु्ष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने पिछले साल 11 दिसंबर को सात फेरे लिए। शादी के चंद महीनों बाद ही दोनों अपने-अपने बिजी शेड्यूल के चलते एक-दूसरे से दूर हैं। जहां विराट अफ्रीका सीरिज में व्यस्त हैं तो अनुष्का अपनी फिल्मों की शूटिंग के चलते इंडिया में ही है।
शादी के बाद अपने पहले Valentine-डे में एक-दूजे के बिना रहने वाले इस कपल के लिए एक खास गिफ्ट आ चुका है। गिफ्ट किसी और ने नहीं बल्कि विराट के सास-ससुर और अनुष्का के मॉम-डैड की ओर से है। अगली स्लाइड में जानिए आखिर इस न्यूली मैरिड कपल के लिए कौन सा गिफ्ट चुना गया है।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार बीते दिनों अनुष्का के पिता रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार शर्मा अपनी वाइफ आशिमा के साथ नई लेखिका तेजस्विनी दिव्या नाइक की बुक रिलीज के मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें रोमांटिक काव्य संग्रह नजर आया। किताब पर नजर पड़ते ही अनुष्का के पिता कर्नल अजय ने लेखिका की साइन कॉपी अपनी बेटी-दामाद के लिए रख ली। बता दें कि लेखिका दिव्या के पिता और अनुष्का के पिता अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार के इस त्यौहार पर दोनों को प्यार भरी कविताओं का तोहफा देना बेहद रोमांटिक फील लाता है। शादी के 2 महीने बाद भी इस कपल को मिलने वाली बधाईयों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में बाउंड्री पर खड़े विराट के पीछे फैंस बैनर लिए खड़े थे। जिसमें अनुष्का-विराट की शादी की तस्वीरों के साथ बधाई संदेश लिखा हुआ था।
A post shared by ❤ VIRUSHKA LOVER ❤ (@virushka_slayz) on