फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma Virat Kohli pose with cafe staff fans empathise with photoshopped teammate who was absent

Mumbai: विराट-अनुष्का ने कैफे स्टाफ के साथ दिया पोज, फोटोशॉप के जरिए अनुपस्थित सदस्य को किया फोटो में शामिल

Fri, 08 Nov 2024 02:53 PM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 08 Nov 2024 02:53 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ट्राउजर और एक सफेद टी-शर्ट में दिखीं। कैफे के स्टाफ के साथ अनुष्का काफी ज्यादा खुश नजर आ रही हैं, उनके पीछे विराट कोहली खड़े हैं। वे भी सफेद टी-शर्ट, टोपी और चश्मे में नजर आए।

विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli pose with cafe staff fans empathise with photoshopped teammate who was absent
कैफे स्टाफ के साथ विराट-अनुष्का - फोटो : Instagram/ benne bombay

विस्तार

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में मुंबई में डोसा डेट के लिए निकले। वे एक कैफे में गए, जहां उन्हें देखकर सभी कर्मचारी उत्साहित हो गए। उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। कैफे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस 7ण की कई सारी तस्वीरें साझा की। मुंबई के बांद्रा में स्थित कैफे बेन्ने के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की गई, जिसमें तस्वीरों की श्रृंखला थी। पहली तस्वीर में विराट और अनुष्का कैफे के स्टाफ के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


फोटोशॉप के जरिए तस्वीरों में स्टाफ को किया शामिल 
इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ट्राउजर और एक सफेद टी-शर्ट में दिखीं। कैफे के स्टाफ के साथ अनुष्का काफी ज्यादा खुश नजर आ रही हैं, उनके पीछे विराट कोहली खड़े हैं। वे भी सफेद टी-शर्ट, टोपी और चश्मा में नजर आए। दूसरी तस्वीर में एक टोपी पर विराट कोहली का ऑटोग्राफ दिख रहा है। एक अन्य तस्वीर में कैफे का बिल है। सबसे आखिरी तस्वीर में विराट-अनुष्का कैफे के स्टाफ के साथ दिख रहे हैं। इस दौरान कैफे का एक स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं था, लेकिन टीम ने फोटोशॉप के जरिए उस स्टाफ को भी तस्वीर में शामिल कर लिया।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Benne (@benne.bombay)

विज्ञापन
विज्ञापन



फैंस ने दी प्रतिक्रिया
तस्वीर में कैप्शन के तौर पर लिखा गया, "एक दिन आपको स्कूल की याद आएगी। (दिनेश दुखी था, क्योंकि वह इस मौके पर मौजूद नहीं था। इसलिए हमने उसे फोटोशॉप के जरिए तस्वीर में शामिल कर लिया।" इस पोस्ट के बाद यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में दिनेश के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा, "दिनेश मैं हूं। मैं दिनेश हूं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "दिनेश भाई बोल रहे होंगे- हम अब आधिकारिक रूप से पांच सितारा रेस्तरां हैं। विराट की समीक्षा के लिए धन्यवाद।"

फिल्मों से दूर हैं अनुष्का शर्मा
बता दें कि हाल ही में विराट और अनुष्का ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा। वे फिलहाल लंदन में रह रहे हैं। लंदन के अलावा मुंबई में भी विराट का घर है। उन्होंने हाल ही में अपना 36वां जन्मदिन मनाया। अनुष्का शर्मा की बात करें तो वह  2018 में अपनी आखिरी रिलीज जीरो के बाद से फिल्मों से दूर हैं। बेटे को जन्म देने से पहले उन्होंने 2022 भारतीय महिला क्रिकेटर झुलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी की थी। हालांकि, अभी तक यह फिल्म रिलीज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed