फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AR Rahman asks Sonu Nigam how can you sound so romantic sing Batwara 1947 movie song Oh Tabassum?

Batwara 1947: एआर रहमान ने की सोनू निगम की तारीफ, पूछा- 'आपकी आवाज इतनी रोमांटिक कैसे है?'

Thu, 09 Jul 2026 02:44 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Thu, 09 Jul 2026 02:44 PM IST
सार

Batwara 1947 Song Oh Tabassum: सोनू निगम ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' का गाना 'ओह तबस्सुम' गाया है। जिसे सुनने के बाद दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने सोनू की जमकर तारीफ की है।
 

विज्ञापन
AR Rahman asks Sonu Nigam how can you sound so romantic sing Batwara 1947 movie song Oh Tabassum?
एआर रहमान और सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' के एक गाने के लिए सिंगर सोनू निगम के साथ काम किया है। रहमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन

रहमान ने की सोनू की तारीफ
फिल्म 'बंटवारा 1947' के गाने 'ओह तबस्सुम' को सोनू निगम ने गाया है। एआर रहमान ने एक्स हैंडल पर सोनू की जमकर तारीफ की है। रहमान ने सोनू से पूछा, 'भाई, गाते समय अपनी आवाज में इतना रोमांस कैसे ले आते हों।'

विज्ञापन
विज्ञापन

 क्या है 'बंटवारा 1947' की कहानी
'
बंटवारा 1947' असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नई' पर आधारित है। कहानी देश के बंटवारे के समय एक हिंदू परिवार की है, जिसे लाहौर आना पड़ता है। वहां उन्हें एक हवेली मिलती है, जहां पहले से ही एक बुजुर्ग मुस्लिम महिला रह रही होती हैं। यह फिल्म राजनीति के बजाय मानवीय रिश्तों और दर्द को दिखाती है।

विज्ञापन

'बंटवारा 1947' की स्टार कास्ट
इस फिल्म का नाम पहले 'लाहौर 1947' था। अब इस फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947' कर दिया गया है। इसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म से सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी लंबे समय बाद साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में फिल्म 'घायल' और 'दामिनी' में काम किया है।

सोनू निगम का सफर
सोनू निगम ने अपने करियर में शास्त्रीय संगीत, भजन, ग़ज़ल और पॉप समेत कई तरह के गाने गाए हैं। उन्होंने अब तक 32 से ज्यादा भाषाओं में 6,000 से भी अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने 1990 के दशक में गाना शुरू किया था। उनका पहला फिल्मी गाना 1993 में आया 'ओ आसमानवाले' था।

सोनू को 'संदेशे आते हैं' और 'ये दिल दीवाना' जैसे गानों से बड़ी पहचान मिली। 1999 में आया उनका एल्बम 'दीवाना' बेहद सुपरहिट रहा था। इसके अलावा सोनू ने 2002 की फिल्म 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' से बतौर अभिनेता भी काम किया था।


यह भी पढ़ें: केके मेनन की नई सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' की दिखी खास झलक, जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed