फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arijit Singh Releases First Independent Song Raina After Bollywood Retirement Composed By Shekhar Ravjani

रिटायरमेंट के बाद अरिजीत का पहला स्वतंत्र गाना हुआ रिलीज, फैंस हुए दीवाने; बोले- ‘दिल को सुकून देने वाला गीत’

Sat, 28 Feb 2026 09:35 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 28 Feb 2026 09:35 AM IST
सार

Arijit Singh First Independent Song: प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के एक महीने बाद अरिजीत सिंह ने अपना पहला स्वतंत्र गाना रिलीज किया है। जानिए कैसा है गाना और फैंस ने दी कैसी प्रतिक्रिया…

विज्ञापन
Arijit Singh Releases First Independent Song Raina After Bollywood Retirement Composed By Shekhar Ravjani
अरिजीत सिंह और शेखर रवजियानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद अब अरिजीत सिंह का पहला इंडिपेंडेंट गाना ‘रैना’ रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजीत ने संगीतकार और गायक शेखर रवजियानी के साथ मिलकर तैयार किया है। फैंस अरिजीत के पहले स्वतंत्र गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब गाने के रिलीज होते ही फैंस इसे पसंद कर रहे हैं और इस गाने पर अपना प्यार दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन

शेखर रवजियानी ने किया कंपोज
अरिजीत और शेखर ने इस गाने के रिलीज होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। इस गाने के रिलीज होने की खबर मिलते ही फैंस उत्साहित हो गए और गाने को सुनकर इसकी तारीफ करने लगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SHEYKHAR (@shekharravjiani)




‘रैना’ 2023 के हिट गाने 'कसम से' के बाद शेखर रवजियानी और अरिजीत का साथ में दूसरा कोलैबोरेशन है। इस गाने को आवाज अरिजीत ने दी है, जबकि इसे कंपोज शेखर रवजियानी ने किया है। ‘रैना’ के बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं। यह गीत गरुड़ा म्यूजिक के बैनर तले रिलीज़ किया गया है।

 

लोगों को पसंद आया गाना
गाना रिलीज होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया। कई यूजर्स जहां इस गाने को सोलफुल और दिल को सुकून देने वाला बता रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स अरिजीत और शेखर के कोलैब को धांसू बता रहे हैं।





एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैं इस गाने की दीवानी हो चुकी हूं। इसे सुनकर मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ गए और रोंगटे खड़े हो गए। इसने मुझे आपके कॉन्सर्ट में बिताए सभी खूबसूरत पलों की याद दिला दी। यह कोलैबोरेशन वाकई खास है, प्रतिभा का अद्भुत मिलन।



आप दोनों को ढेर सारा प्यार, मेरे सबसे प्यारे। हमें इतना भावपूर्ण, पवित्र और दिल को छूने वाला संगीत देने के लिए धन्यवाद।’ एक प्रशंसक ने लिखा, ‘जब भावनाएं बोल नहीं पातीं, तो संगीत उनके लिए बोलता है।’



Arijit Singh Releases First Independent Song Raina After Bollywood Retirement Composed By Shekhar Ravjani
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले महीने अरिजीत ने कहा प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा
अरिजीत सिंह ने पिछले महीने 27 जनवरी को प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए अरिजीत ने लिखा था, ‘मैं आप सभी श्रोताओं को इतने वर्षों तक इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैक सिंगिंग के लिए कोई भी नया काम नहीं करूंगा। इस सफर को अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा है।’ हालांकि, हाल ही में अरिजीत ने कंफर्म किया कि उनके कई पेंडिंग पड़े काम और गाने हैं, जो लगभग इस पूरे साल रिलीज होते रहेंगे। साथ ही वो स्वतंत्र गाने भी बनाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed