{"_id":"603c8b51cab59209604a5bd6","slug":"arjun-kapoor-got-angry-on-paparazzi-who-climbed-wall-and-took-malaika-arora-photos-infront-of-saif-kareena-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीवार पर चढ़कर मलाइका की फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर पर भड़के अर्जुन कपूर, गुस्से में बोले-‘ओ लाल शर्ट वाले भाग…’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीवार पर चढ़कर मलाइका की फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर पर भड़के अर्जुन कपूर, गुस्से में बोले-‘ओ लाल शर्ट वाले भाग…’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर कूल नजर आते हैं। लेकिन कई बार इनका ये कूल मूड एंग्री यंग मैन में तब्दील हो जाता है और वे सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ रविवार रात अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ। करीना के दूसरे बच्चे के जन्म देने के बाद ये दोनों उनसे मिलने गए थे। तभी एक ऐसी घटना हो गई कि अर्जुन गुस्से से भड़क गए।
2 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social media
करीना कपूर की डिलावरी के बाद से उन्हें मिलने के लिए तमाम करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंच रहे हैं। दूसरे बच्चे के जन्म के बाद सैफ-करीना नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। इसी सिलसिले में अर्जुन और मलाइका भी करीना कपूर व सैफ अली खान से मिलने उनके नए घर पर पहुंचे थे। अर्जुन कपूर का गुस्सा घर के बाहर खड़े एक फोटोग्राफर पर बुरी तरह फूट पड़ा जो उनकी और मलाइका की फोटो निकालने के लिए रिस्क लेकर दीवार पर चढ़ा हुआ था।
दरअसल वो शख्स दीवार पर चढ़कर वहीं से फोटो खींच रहा था। अर्जुन ने उसे नीचे उतरने को कहा लेकिन वो नहीं माना और लगातार फोटो खींचने की कोशिश करता रहा। इसके बाद अभिनेता गुस्से से लाल पीले हो गए। जब वो उसके नजदीक जाने लगे तो वह भाग निकला। इस दौरान अर्जुन ने कहा ‘ओ लाल शर्ट वाले क्यों डरकर भाग रहे हो’?
अर्जुन कपूर के गुस्से का ये वीडियो और फोटो अब खूब वायरल हो रही है। इसमें मलाइका को भी देखा जा सकता है। अर्जुन कपूर अपनी कार से निकल रहे थे और वह वहां बिल्डिंग की दीवार पर चढ़े पैपराजी से नीचे उतरने के लिए कह रहे थे। अर्जुन कहते नजर आ रहे थे 'आप बिल्डिंग के अंदर ऐसे मत चढ़ा करो, ये गलत होता है...रिक्वेस्ट है आपसे’। इसके बावजूद एक शख्स दीवार पर चढ़ा रहा जिसपर अर्जुन कपूर ने कहा ‘आप मान ही नहीं रहे हो’।
विज्ञापन
5 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
करीना कपूर पिछले दिनों दूसरी बार मां बनी हैं। वह हॉस्पिटल से वापस घर आ चुकी हैं और इसके बाद से उन्हें देखने के लिए इंडस्ट्री से उनके फ्रेंड्स लगभग रोज ही उनके घर पहुंच रहे हैं। रविवार की रात अर्जुन और मलाइका भी पहुंचे। इस दौरान अर्जुन कपूर ब्लैक जीन्स और टीशर्ट पहने हुए थे। वहीं, मलाइका ब्लू और व्हाइट लाइन वाली ड्रेस में थीं। मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को काफी दिनों से डेट कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरे समय-समय पर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।