फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor was in love with Anushka Sharma actress gave such reaction on koffee with karan Johar

Anushka Sharma: अनुष्का से प्यार करते थे अर्जुन कपूर? करण जौहर के खुलासे पर अभिनेत्री बोलीं- 'मुझे नहीं पता'

Fri, 04 Oct 2024 10:04 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Oct 2024 10:04 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को लेकर करण जौहर ने बहुत ही चौंका देने वाला खुलासा किया है। इस शो में करण जौहर ने खुलासा किया कि वह अनुष्का शर्मा से प्यार करते थे। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor was in love with Anushka Sharma actress gave such reaction on koffee with karan Johar
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को लाइफ को एंजॉय करना पसंद है। अनुष्का के बॉलीवुड में कई दोस्त हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर को लेकर अपने चैट शो में करण जौहर ने खुलासा किया कि वह अनुष्का शर्मा से प्यार करते थे। कॉफी विद करण के सीजन 8 के एपिसोड में करण जौहर ने खुलासा किया। इस बात को जानने के बाद अभिनेत्री भी चौंक गई थीं।

विज्ञापन

Arjun Kapoor was in love with Anushka Sharma actress gave such reaction on koffee with karan Johar
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण जौहर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में निर्देशक ने अनुष्का शर्मा से बातचीत के दौरान काफी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कुछ साल पहले, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने कॉफी विद करण में कॉफी काउच साझा किया था, उस एपिसोड के दौरान करण जौहर ने अनुष्का शर्मा को बताया कि स्टार अर्जुन कपूर उनसे प्यार करते हैं।

Rajinikanth Health Update: अस्पताल से सकुशल घर लौटे रजनीकांत, गुरुवार देर रात मिली सुपरस्टार को छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

Arjun Kapoor was in love with Anushka Sharma actress gave such reaction on koffee with karan Johar
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma
इस बात को सुनकर चौंक गईं थी अनुष्का
करण जौहर ने अनुष्का शर्मा से कहा, “यह जानना महत्वपूर्ण है कि अर्जुन कपूर हमेशा से आपसे प्यार करते रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि नहीं?” जाहिर है, अनुष्का और कैटरीना दोनों ही इस बारे में जानकर चौंक गईं। अभिनेत्री ने यह कहकर अपना आश्चर्य व्यक्त किया, “मुझे यह नहीं पता था।” इस बात को सुनने के बाद अभिनेत्री ने कहा, “आप अपने शो पर कुछ भी बोल देते हैं।”

Chiranjeevi: चिरंजीवी ने क्यों किया व्यावसायिक फिल्मों का रुख? बताई वजह, कहा- कमर्शियल सिनेमा ही रास्ता था

विज्ञापन

Arjun Kapoor was in love with Anushka Sharma actress gave such reaction on koffee with karan Johar
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का ने ऐसी बातें करने से करण को मना किया
करण जौहर ने कहा कि वह अर्जुन कपूर अनुष्का शर्मा से प्यार करते हैं। ये बात वह हमेशा कहते रहते हैं। इन बातों को सुनने के बाद अनुष्का शर्मा ने कहा कि ऐसी बातें नेशनल टीवी पर न कहें। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ के साथ नजर आएंगे वहीं, अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed