फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun rampal character as major iqbal turned out loose in dhurandhar the revenge

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' में खूंखार नहीं दिखे मेजर इकबाल; जानें कहां कमजोर पड़ा अर्जुन रामपाल का किरदार

Thu, 19 Mar 2026 05:40 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Mar 2026 05:40 PM IST
सार

Arjun Rampal In Dhurandhar The Revenge: 'धुरंधर' में कुछ ऐसे किरदार भी थे जिनका पूरी तरह सामने आना बाकी था। उनमें से एक था मेजर इकबाल जिसका हमजा से आमना-सामना होने का फैंस को खासा इंतजार था।
 

विज्ञापन
arjun rampal character as major iqbal turned out loose in dhurandhar the revenge
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'धुरंधर' में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल ) का परिचय दर्शकों से कराया गया था। मगर किरदार की अहमियत को 'धुरंधर द रिवेंज' में दिखाया। मेजर इकबाल का रोल लगभग किसी बंद खजाने की तरह दर्शकों को नजर आ रहा था। दूसरे पार्ट में जब खुला तो उम्मीद के मुताबिक ज्यादा कुछ नहीं निकला। जानें कहा किया अर्जुन रामपाल ने निराश
विज्ञापन


'धुरंधर' में मेजर इकबाल की शुरूआत
'धुरंधर' में मेजर इकबाल को आतंकवाद के मुख्य सरगना के रूप में दिखाया गया था। जिसका मुख्य काम भारत में दहशत फैलाना था। इस पार्ट में मेजर इकबाल को सिर्फ साजिश करते देखा गया। जहां वो दूसरों के जरिए अपने खतरनाक इरादों को अंजाम देता है। रोल में कम डॉयलाग और काफी टेरर था। जब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट के बारे में पता लगा कि उन्हें लगा कि अब वो अर्जुन रामपाल को धुआंधार एक्शन करते देखेंगे। इस किरदार को बड़े साहब के रोल के सामने आने तक मुख्य विलेन के तौर पर दिखाया गया था। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें- Dhurandhar 2: 'धुरंधर' से 'धुरंधर 2' तक यलीना के रोल में क्या खास, जाने कहां कमजोर पड़ा सारा अर्जुन का किरदार?
विज्ञापन
विज्ञापन

arjun rampal character as major iqbal turned out loose in dhurandhar the revenge
अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर द रिवेंज' में फीके पड़े अर्जुन रामपाल 
'धुरंधर द रिवेंज' में दर्शकों की उम्मीद के मुताबिक मेजर इकबाल के किरदार को बढ़ाया गया। घर के बाहर और अंदर दोनों की दुनिया को दिखाया। घर के अंदर एक सख्त पिता और अस्वस्थ बेटी को झेलता हुआ आदमी। और बाहर जिहाद के नाम पर जिंदगियां उजाड़ता हुआ मेजर इकबाल। मगर किरदार में कमी की शुरूआत तब हुई जब हमजा की सच्चाई इकबाल को पता लगी। उस वक्त जहां मेजर से एक बेहद आक्रमक स्टेप की उम्मीद की जा रही थी वो काफी आसान निकला। बड़े ही आराम से वो हर सीन में हार मानता हुआ लगा। जिसने इस इतने महात्वपूर्ण किरदार को भी दर्शकों के लिए थोड़ा हल्का कर दिया। 

arjun rampal character as major iqbal turned out loose in dhurandhar the revenge
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कितनी की पहले दिन कमाई ?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर कहा जा रहा है कि यह पहले दिन धमाकेदार कलेक्शन करेगी। दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन ₹28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, ऐसे में ‘धुरंधर 2’ पर इस कलेक्शन को पार करने का दवाब है। सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ का शुरुआती कलेक्शन ₹45.14 करोड़ रुपये है।  देर शाम तक फिल्म का कुल कलेक्शन पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed