Arshad Warsi: दीपिका पादुकोण के बाद 'किंग' में हुई अरशद वारसी की एंट्री! शाहरुख खान के साथ करेंगे काम
Arshad Warsi In King: शाहरुख खान की फिल्म किंग बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्मों में से एक है। फिल्म के कलकारों के बारे में भी चर्चाएं होती रहती हैं। अब खबर है कि फिल्म में अरशद वारसी की एंट्री हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान की फिल्म किंग एक वजह से सुर्खियों में है और वो है कास्टिंग। हालांकि फिल्म की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन शुरुआत में ऐसी खबरें थीं कि शाहरुख के अलावा इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और मुंजा फेम एक्टर अभय वर्मा भी हैं। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों से एक बार फिर फिल्म की कास्टिंग को लेकर कई खबरें आ रही हैं।
अरशद वारसी हुए फिल्म में शामिल?
अब खबर है कि फिल्म में एक और कलाकार की एंट्री हुई है। अब पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'किंग' की कास्ट में अरशद वारसी भी शामिल हो गए हैं। कथित तौर पर अभिनेता इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे और उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी गुप्त रखी गई है।
अरशद की फिल्म में शाहरुख खान ने किया था कैमियो
2005 में शाहरुख खान ने अरशद की फिल्म 'कुछ मीठा हो जाए' में कैमियो किया था, लेकिन दोनों ने एक साथ ऐसी कोई फिल्म नहीं की है जिसमें उन्होंने पूरी भूमिका निभाई हो। दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान को 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का ऑफर किया गया था, लेकिन वह इसे नहीं कर पाए, इसलिए अगर सुपरस्टार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में काम करते तो वह और अरशद असली मुन्ना और सर्किट होते।
Kesari 2 Box Office Collection Day 1: पहले दिन कमजोर रही ‘केसरी 2’ की कमाई, एक्सपर्ट्स ने बताई ये बड़ी वजह
दीपिका भी होंगी फिल्म का हिस्सा?
कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में एक विस्तारित कैमियो करने के लिए चुना गया है। कथित तौर पर, वह फिल्म में सुहाना खान की मां और शाहरुख की पूर्व प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी। हालांकि, इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने एक्स पर पोस्ट किया था, 'फॉल्स।' अब सिद्धार्थ के इस ट्वीट ने यूजर्स को सोच में डाल दिया कि क्या वह दीपिका के फिल्म में अभिनय करने की खबरों का खंडन कर रहे हैं।
Bobby Deol: बॉबी बोले, ‘हम देओल बहुत इमोशनल हैं’, लोगों ने फायदा उठाया; क्या इस वजह से अभिनेता में आया बदलाव?